- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,06 July , 2017
New Delhi News, 06 July 2017 ; पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव का रुख गुरुवा को भी नजर आया। गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और सेंसेक्स ने 140 अंक की बढ़त हासिल कर ली। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 139 अंक बढ़कर 31385 के स्तर पर कारोबार करता दिखा वहीं निफ्टी 34 अंक चढ़कर 9672 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 0.51 फीसद और स्मॉलकैप में 0.37 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है।
वैश्विक बाजार से मिले जुले संकेत
अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोरी संकेत मिल रहे हैं। जापान का निक्केई 0.27 फीसद की कमजोरी के साथ 20027 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.23 फीसद और हैंगसैंग 0.13 फीसद की कमजोरी के साथ 25481 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.13 फीसद की कमजोरी के साथ 2385 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को अमेरिकी सूचकांक डाओ जोंस 0.01 फीसद की कमजोरी के साथ 21478 के सतर पर, एसएंडपी500 0.15 फीसद की बढ़त के साथ 2432 के स्तर और नैस्डैक 0.67 फीसद की बढ़त के साथ 6150 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।
रियल्टी सेक्टर में खरीदारी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और मेटल को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंक (0.23 फीसद), ऑटो (0.40 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.15 फीसद), एफएमसीजी (0.36 फीसद), फार्मा (0.43 फीसद) और रियल्टी में 0.89 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है।
एमएंडएम टॉप गेनर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 29 हरे निशान में और 22 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी ल्यूपिन, वेदांता लिमिटेड, जील, एशियन पेंट और एमएंडएम के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट आईटीसी, इंफोसिस, विप्रो, भारती एयरटेल और गेल के शेयर्स में है।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...