- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,15 September , 2025)
गन्ना एवं विकास मंत्री उत्तर प्रदेश चौधरी लक्ष्मी नारायण रहे मुख्य अतिथि
विधायक पूरन प्रकाश रहे विशिष्ट अतिथि
MATHURA NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM ; हिंदी दिवस के अवसर पर मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश द्वारा खंडेलवाल सदन, मथुरा में राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना एवं विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में घोषणा की कि मथुरा में शीघ्र ही प्रेस क्लब की स्थापना की जाएगी, जिससे स्थानीय पत्रकारों को एक संगठित और सशक्त मंच प्राप्त होगा। मथुरा के विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि मथुरा जैसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगर में पत्रकारिता केवल समाचारों का संचार नहीं करती, बल्कि यह समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भी कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों के हितों के लिए सरकार तक अपनी आवाज पहुँचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित शर्मा ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह मातृभाषा और लोकतंत्र दोनों की पहचान है। उन्होंने पत्रकारों और युवाओं से अपील की कि वे हिंदी के प्रचार-प्रसार और इसे जनभाषा के रूप में सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान दें। संगठन महामंत्री नीरज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, इसलिए संगठनों की भूमिका और वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन ओर भी महत्वपूर्ण है। अध्यक्षीय संबोधन मे संजय राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है। उन्होंने जोर दिया कि आज मीडिया अनेक सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में संगठनों और वरिष्ठ पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राठी ने कहा कि पत्रकारों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए। श्री राठी ने मथुरा में प्रेस क्लब की स्थापना की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह स्थानीय पत्रकारों के लिए एक सशक्त मंच होगा। इस अवसर पर समाजसेवी दीपक गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम बाघी, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शान्तिगौतम ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज गोयल ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि मातृभाषा में गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा साधन है।
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश के संयोजक मफ़तलाल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं और देशभर से आए पत्रकार साथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से पत्रकारों की सहभागिता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाती है और यही एकजुटता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। इससे पूर्व दीप प्रज्वलन से गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुक्रमपाल, राजस्थान से योगेश जोशी, सुरेश जैन, गेंदमल पालीवाल, ललित मेहरा, सुशील गोस्वामी, सुरेश उपमन्यु , अजय वार्ष्णेय, दिल्ली से अजेश कुमार, सोमबीर कादियान सहित अनेकों पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश कमेटी के आव्हान पर अपनी जायज माँगों को लेकर जारी आंदोलनों की अग्रिम कड़ी में आज दूसरे दिन भी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद के चारों कार्यकार Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाने Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-14, फरीदाबाद में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साप् Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने संगठनात्मक विस्तार और सेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दिवेश कपूर को फरीदा Read More...
कांग्रेस ने संविधान को पैरों तले कुचलने का किया घोर पाप : मनोहर लाल
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि & Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन पर्व परनव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जन को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा के संयोजन में कार्यवाहक Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की श्रीमती निवेदिता तिवारी (मुख्य महाप्रबंधक ,हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड ) द्वारा श्रीमती हर्षा देव (जिला विका Read More...
FARIDABAD NEWS 25 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में आन Read More...