- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,01 March , 2023)
LUCKNOW NEWS 01 MAR 2023 : भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की गोसाईं गंज की टीम द्वारा "लक्ष्य गांव-गांव की ओर" अभियान के तहत लखनऊ के गोसाईं गंज क्षेत्र के गांव मिहीलाल खेड़ा में एक कैडर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बहुजन समाज के कई गांवों के लोगों ने विशेषतौर से युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इतिहास के पन्ने पलटने लगोगे तो अपने को गुलाम के बजाए हुक्मरान पाओगे। जिस समाज के लोग अपने इतिहास को जानते हैं वे ही इतिहास को बदलते हैं अगर बहुजन समाज के लोग अपने गौरवशाली इतिहास को जान जायेंगे तो इतिहास बदल कर रख देंगे। ऐसा हमारे महापुरुषों ने समय पर करके दिखाया भी है जैसे तथागत गौतम ने विश्व को मानवता व समानता का संदेश देकर देश में व्याप्त ऊंच नीच को खत्म कर दिया तथा विश्व के तमाम देशों ने बुद्ध द्वारा बताए गए वैज्ञानिक मार्ग पर चलकर सबसे विकसित देशों की श्रेणी में स्थापित कर लिया। वहीं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को विश्व का बेहतरीन संविधान देकर देश में व्याप्त खड़ी व्यवस्था को चकनाचूर कर दिया और देश के सभी नागरिकों को बराबरी दे दी, वहीं सभी के लिए विकास के दरवाजे खोल दिए।
मान्यवर कांशीराम साहब ने तो देश के बहुजन समाज को जो हजारों वर्षों से मांगने वाली लाइन में खड़ा था उसको अपने अथक परिश्रम से और एक नोट और एक वोट की अहमियत को समझाकर उनको देने वाली लाइन में खड़ा कर दिया अर्थात् हुक्मरान बना दिया। यह बात लक्ष्य कमांडरों ने अपने संबोधन में कही।
उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि आओ मिलकर अपने गौरवशाली इतिहास को समझें और समाज को समझाएं ताकि इतिहास में बहुजन समाज की नई कड़ियां जुड़ सके।
इस अवसर पर लक्ष्य के यूथ कमांडरों ने एक बाइक रैली भी निकाली जो कई गांवों से होती हुई और जोशीले नारे लगाते हुए कैडर कैंप स्थल पर पहुंची।
इस कैडर कैंप में लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या, अंजु सिंह, राज कुमारी कौशल, विजय लक्ष्मी गौतम, अनीता गौतम, नीलम चौधरी,कुसमा रावत, बबलू कनौजिया, श्रवण रावत, शिव नारायण गौतम, अभिषेक गौतम, एस पी कौशल,डॉ खजान सिंह व लक्ष्य यूथ कमांडर विनय प्रेम व शैलेंद्र राजवंशी ने हिस्सा लिया।
इस कैडर कैंप के आयोजन की कमान लक्ष्य यूथ कमांडर वीरेंद्र गौतम, मोहित गौतम, अमन गौतम, रविंद्र यादव, विजय गौतम, अभिमन्यु गौतम, राम प्रसाद गौतम, जय प्रकाश कन्नौजिया व दलीप गौतम ने संभाली।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...