DELHI

HindustanVision Saturday,02 June , 2018)
उत्तराखंड में 4 जगह बादल फटे, देहरादून में बारिश, ITBP अलर्ट पर

Uttarakhand News, 02 June  2018 ;  उत्तराखंड में शुक्रवार शाम को बदले मौसम ने फिर तबाही मचाई। नैनीताल के बेतालघाट में बादल फटने से लोगों के घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। वहीं पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी  में अतिवृष्टि से खासा नुकसान हुआ है।पौड़ी में गैशालाएं दब गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कोई जान-माल का कोई नुकसान नही पहुंचा है। लेकिन इससे लोगों के घरों में काफी नुकसान हुआ है।

मौसम के अचानक करवट बदलने के साथ ही उत्तराखंड के कर्इ जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। नैनीताल के बेताल घाट में बादल फटने से भारी तबाही मची है। भारी बारिश ने भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी घाटी क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया है।उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कुमाऊं के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

बलुवाकोट और डीडीहाट तहसील के तल्लाबगड़ क्षेत्र में डेढ़ घंटे की भारी बारिश से लोग दहशत में है। इसके साथ ही नदी-नाले भी उफान पर है।

जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार को बादल फटने के बाद  करीब एक दर्जन दुकानों-मकानों में मलबा और पानी घुसा है। नालों का पानी खेतों में आने से खेत मलबे से पट गए हैं। जौलजीबी तल्ला-बगड़ मार्ग लखनपुर के पास मलबा आने से बंद हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के तीन और मार्ग भी बंद है। हालांकि, मार्गों को खुलवाने के लिए लोकनिर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गर्इ है।थलीसैंण के बमोर्थ गांव में शुक्रवार शाम शाम साढ़े चार बजे बादल फटने से पांच गोशालाएं दब गई। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया गया है कि कुछ मवेशी भी मलबे में दब गए हैं।

दो से तीन पुलिया भी बह गई है। इसके अलावा बारातघर और ग्रामीणों के भवनों को भी नुकसान हुआ है।  बारिश से जगह-जगह रास्ते में मलबा आ गया है। इससे मार्ग बंद होने से घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है।  इसी ब्लॉक के एक अन्य गांव स्योली तल्ली में भी बारिश से नुकसान हुआ है। यहां दो दोपहिया वाहन बहने की सूचना है।

वहीं टहरी में घनसाली के भिलंगना ब्लॉक में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे भारी बारिश होने से कई गदेरे उफान पर आ गए, जिससे दो पुलिया, खेत, पेयजल लाइनें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए।  गांव की दर्जनों नाली खेती में भी मलबा घुस गया। कोटी फैगूल में पडागली और इंद्रोला गांव की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और खेतों में मलबा घुस गया। तेज बारिश के साथ गदेरे के उफान पर आने से ग्रामीण खासे दहशत में हैं।

उत्तराखंड में 4 जगह बादल फटे, देहरादून में बारिश, ITBP अलर्ट पर

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome