HARYANA

HindustanVision Sunday,23 August , 2026
ढाबे से 5.744 किलो डोडा-चूरा पोस्त बरामद, संचालक गिरफ्तार

HODEL NEWS 23 AUG 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन तथा ब्यूरो के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर होडल क्षेत्र के एक ढाबे से 5.744 किलो डोडा-चूरा पोस्त सहित ढाबा संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्यवाही की जानकारी HSNCB फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी निरिक्षक संग्राम सिंह ने बताया की यूनिट के ASI महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु पर्यटक स्थल डबचिक के पास गश्त पर थी, तभी एक विशेष मुखबिर ने सूचना दी कि हरबीर, पुत्र धर्मबीर, निवासी गांव औरंगाबाद, जिला पलवल जो मथुरा-दिल्ली रोड स्थित
चोटी वाला पंजाबी ढाबा" चलाता है व अपने ढाबे पर डोडा-चूरा पोस्त बेच रहा है। अगर फोरी रैड की जाए तो आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सकता है। ढाबे के केबिन से बरामद हुई डोडा-चूरा पोस्त, मुकदमा दर्ज जिस पर टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सर्च वारंट प्राप्त किया तथा उसके आधार पर टीम ने ढाबे के केबिन की तलाशी ली, जहां तख्त और लोहे की अलमारी के बीच रखा एक सफेद प्लास्टिक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें डोडा-चूरा पोस्त के साथ-साथ 500-500 रुपये के 8 नोट (कुल 4,000 रुपये नकद) भी मिले। डिजिटल कांटे से वजन करने पर बरामद डोडा-चूरा पोस्त का कुल वजन 5 किलो 744 ग्राम पाया गया। आरोपी हरबीर इस संबंध में कोई लाइसेंस या वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसपर आरोपी हरबीर के विरुद्ध थाना होडल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(B)/61/85 के तहत मुकदमा संख्या 334 दर्ज करवा कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। हेल्पलाइन पर करें संपर्क हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें: टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933 HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508 NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ढाबे से 5.744 किलो डोडा-चूरा पोस्त बरामद, संचालक गिरफ्तार

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome