- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,16 August , 2026
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर फरीदाबाद के गुरु तेग बहादुर चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की l कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, फरीदाबाद नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रवीण बतरा जोशी, पार्षद मनोज नासवा, सत्येंद्र पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी सोच से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। अटल जी ने राजनीति में रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी ओजस्वी वाणी, सरल स्वभाव और देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार आने वाली पीढिय़ों को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
फरीदाबाद नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रवीण बतरा जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन देश सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महापौर ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को हमेशा महत्व दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी हम सभी को जनसेवा के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए राष्ट्रहित और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए देश के विकास में अपना योगदान दें।
सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया l
मंत्री राजेश नागर ने युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : तिगांव की ऐतिहासिक कुश्ती एक बार फिर अपने पूरे रंग म
Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ने रविवा Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत सीर गोवर्धनपुर, काशी स Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मेंं अखिल भारतीय कां Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में 15 अगस्त 2026 की शाम फरीदाबाद में भव्य तिरंग Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : आज खेड़ी कलां ग्रेटर फरीदाबाद में सीताराम पट्टी धर्मशाला में दंगल को लेकर एक मीटिंग रखी गई।जिसमें निर्णय हुआ कि हर वर्ष की भाँति Read More...
विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा,
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति ने विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर Read More...
FARIDABAD NEWS 16 AUG 2026 : GAUTAM : आजादी के 80 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विशाल एवं भव्य राष्ट्र जागृति तिरंगा यात्रा संत श्री आशारामजी बापू आश्रम द्वारा श्र Read More...