FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,09 June , 2026
15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन : आयुष सिन्हा

जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026  : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से फरीदाबाद जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन तथा सम्बंधित विधानसभा के ईआरओ की अध्यक्षता में आयोजित इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बीएलओ को एसआईआर-2026 की समस्त प्रक्रियाओं का विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाई जाए ताकि जिले की मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों में बीएलओ को गणना पत्र (Enumeration Form) मतदाताओं तक पहुंचाने, उन्हें सही तरीके से भरवाने तथा पुनः एकत्रित करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची मैपिंग (Voter List Mapping) के कार्य को प्रभावी ढंग से करने संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मैपिंग कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करें।

विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के लिए बीएलओ ट्रेनिंग आयोजित : इसी क्रम में 86 एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण एपीजे स्कूल सेक्टर 15 के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-ईआरओ एनआईटी 86 अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। वहीं 85 पृथला विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) 85 पृथला एवं एस्टेट ऑफिसर एचएसवीपी नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त 89 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण सेक्टर-15 स्थित एपीजे स्कूल के दूसरे सभागार में एसडीएम फरीदाबाद एवं ईआरओ 89 फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया गया कि मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का नाम शामिल करना तथा अपात्र अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

बीएलओ घर-घर जाकर 15 जून से शुरू करेंगे सत्यापन का कार्य : जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि  1 जुलाई 2026 है। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक सत्यापन का कार्य पूरा करेंगे, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित है, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें ताकि जिले की मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन : आयुष सिन्हा

More News

6/9/2026 9:25:32 PM
अखिल भारतीय स्नातक स्तर की प्री एवं पैरा-क्लिनिकल मेडिकल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : (ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद, हरियाणा ने इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISHBT) तथा इंडियन मेडिकल ए Read More...

6/9/2026 8:59:18 PM
15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन : आयुष सिन्हा

जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026  : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मत Read More...

6/9/2026 7:03:01 PM
कर्मचारियों ने जायज माँगों को लेकर HVPN के अधीक्षण अभियन्ता अतुल अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

 FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : कर्मचारियों ने अपनी जायज माँगों को लेकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम टीएस सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-18 कार्यालय पहुँचकर एचवीपीएन Read More...

6/9/2026 7:00:04 PM
मनीषा गिरी नेशनल गेम्स पदक विजेता बनकर अब बनी विश्व विजेता

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में फरीदाबाद की होनहार खिलाड़ी मनीषा गिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Read More...

6/9/2026 6:53:40 PM
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया का एक नया संघर्ष शुरू

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के समक्ष तीन नए थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों का पंजीकरण हुआ। इनमें दो बच्चे जुड़वां (ट्विन्स Read More...

6/9/2026 6:48:53 PM
ओम बिरला एवं सतीश महाना का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया आत्मीय स्वागत

CHANDIGARH NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के स्वर्णिम 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प पर Read More...

6/9/2026 6:44:35 PM
नरेंद्र मोदी शासन में हर व्यक्ति की पहुंच में आए बैंक : मंजू नागर

सेक्टर 28 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का शुभारंभ करते बोलीं मंत्री राजेश नागर की पत्नी मंजू नागर
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विस्त Read More...

6/9/2026 6:40:32 PM
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसे मील के पत्थर के रूप में दर्ज होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक प्रक्रिया Read More...


Welcome