FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,09 June , 2026
कर्मचारियों ने जायज माँगों को लेकर HVPN के अधीक्षण अभियन्ता अतुल अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

 FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : कर्मचारियों ने अपनी जायज माँगों को लेकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम टीएस सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-18 कार्यालय पहुँचकर एचवीपीएन के अधीक्षण अभियन्ता अतुल कुमार अग्रवाल को सर्कल सचिव धर्मेंदर सिंह की मौजूदगी में एचएसईबी वर्कर यूनियन की तरफ से माँग पत्र सौंपा । माँग पत्र में कर्मचारियों ने सब स्टेशनों के बिगड़े हालातों के सुधारों एवं इनकी टूटी फूटी चार दीवारी को लेकर मुद्दा रखा, कर्मचारियों की भारी कमी के चलते एक एक कर्मचारी को चार चार कर्मचारी के मुकाबले काम करना पड़ रहा है, सब स्टेशनों की इमारतें जर्जर हालात में हैं जिन्हें खुद मरम्मत की जरूरत है । पुराने ढाँचागत तरीके से बने सब स्टेशन अब कंडम स्तिथि में चल रहे हैं । जिन्हें अब समय आ गया है कि स्मार्ट सिटी शहर की तरह इन्हें भी स्मार्ट बनाने की आज जरूरत है जिनमे वीसीबी, पैनल आदि पुराने हो चुके हैं जिन्हें बदले जाने की जरूरत है । कर्मचारियों के मेडिकल बिल, टीए बिल, सर्विस बुक आदि जरूरी फाइलें तक अधिकारियों की टेबल पर धूल फांकती आगे बढ़े बिना रुकी पड़ी रहती हैं । सरकारी आवासीय कॉलोनीयों का बुरा हाल है । जिनमे सीवरेज ओवरफ्लो, पीने का पानी ना आना, स्ट्रीट लाइटें बन्द पड़े होना, सड़कें टूटी हुई होना, जर्जर इमारतों का बुरा हाल जिन्हें मेंटिनेंस की जरूरत है । सब स्टेशनों में रात के समय यार्ड में अँधेरा रहना और जिसके कारण सामान चोरी होना आदि कई प्रमुख व अहम मुद्दों पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन दवारा इन कामों को तत्काल हल कराये जाने को लेकर यूनियन के एजेण्डे पर अधीक्षण अभियन्ता को माँग पत्र दिया गया । इस मौके पर डीएचबीवीएन के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी, एनआईटी यूनिट के सचिव मुकेश धतीर, पूर्व सर्कल सचिव प्रीतम सिंह, कैशियर मामचन्द आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।

कर्मचारियों ने जायज माँगों को लेकर HVPN के अधीक्षण अभियन्ता अतुल अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

More News

6/9/2026 7:03:01 PM
कर्मचारियों ने जायज माँगों को लेकर HVPN के अधीक्षण अभियन्ता अतुल अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

 FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : कर्मचारियों ने अपनी जायज माँगों को लेकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम टीएस सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-18 कार्यालय पहुँचकर एचवीपीएन Read More...

6/9/2026 7:00:04 PM
मनीषा गिरी नेशनल गेम्स पदक विजेता बनकर अब बनी विश्व विजेता

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में फरीदाबाद की होनहार खिलाड़ी मनीषा गिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Read More...

6/9/2026 6:53:40 PM
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया का एक नया संघर्ष शुरू

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के समक्ष तीन नए थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों का पंजीकरण हुआ। इनमें दो बच्चे जुड़वां (ट्विन्स Read More...

6/9/2026 6:48:53 PM
ओम बिरला एवं सतीश महाना का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया आत्मीय स्वागत

CHANDIGARH NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के स्वर्णिम 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प पर Read More...

6/9/2026 6:44:41 PM
नरेंद्र मोदी शासन में हर व्यक्ति की पहुंच में आए बैंक : मंजू नागर

सेक्टर 28 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का शुभारंभ करते बोलीं मंत्री राजेश नागर की पत्नी मंजू नागर
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विस्त Read More...

6/9/2026 6:44:35 PM
नरेंद्र मोदी शासन में हर व्यक्ति की पहुंच में आए बैंक : मंजू नागर

सेक्टर 28 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का शुभारंभ करते बोलीं मंत्री राजेश नागर की पत्नी मंजू नागर
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विस्त Read More...

6/9/2026 6:40:32 PM
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसे मील के पत्थर के रूप में दर्ज होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक प्रक्रिया Read More...

6/8/2026 7:34:10 PM
जनता की समस्याओं के समाधान हेतु महापौर से मिले भाजपा के राहुल रतरा और पुनीत गौतम

FARIDABAD NEWS 08 JUNE 2026 : GAUTAM  :  भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख डाटा संकलन विभाग राहुल रतरा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पुनीत गौतम न Read More...


Welcome