- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,24 May , 2026
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का किया उद्घाटन
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में विभिन्न जनहित एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन किया। रविवार के अवकाश के दिन भी बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष उत्साह जनसहभागिता और विकास के प्रति नागरिकों की जागरूकता का प्रतीक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान पार्क में निर्मित बाउंड्री वॉल, अत्याधुनिक सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, सीमेंट कंक्रीट पाथ, ओपन एयर थिएटर, मुख्य प्रवेश द्वार के नवीनीकरण, आकर्षक आधुनिक फाउंटेन तथा अन्य सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों से पार्क की सुंदरता, सुरक्षा और उपयोगिता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा नागरिकों को आधुनिक और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम केवल विकास कार्यों के उद्घाटन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक विकसित, आधुनिक, स्वच्छ और व्यवस्थित फरीदाबाद की सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की पहचान केवल बड़ी इमारतों और चौड़ी सड़कों से नहीं होती, बल्कि वहां रहने वाले नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं, स्वच्छ वातावरण और सार्वजनिक स्थलों की गुणवत्ता से होती है।
विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करवाना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 12 का यह टाउन पार्क आने वाले समय में स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां सुबह की सैर करने वाले नागरिकों, व्यायाम करने वाले युवाओं, बच्चों के साथ समय बिताने वाले परिवारों, महिलाओं तथा वरिष्ठजनों सभी को एक बेहतर और सकारात्मक वातावरण मिलेगा।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद केवल एक शहर नहीं, बल्कि हम सभी का परिवार है और इसकी स्वच्छता, सुंदरता तथा सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि जिस प्रकार सरकार शहर को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, उसी प्रकार आमजन भी पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में विकास केवल घोषणाओं और कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि धरातल पर दिखाई देता है। आज फरीदाबाद के नागरिक इस बात के साक्षी हैं कि एक विकास कार्य पूरा होते ही दूसरा कार्य तेज़ गति से प्रारंभ हो जाता है। शहर के चारों ओर जहां भी नज़र डालिए, वहां विकास कार्य या तो पूर्ण हो चुके हैं या तेज़ गति से जारी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी संकल्प लिए जाते हैं, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पूरा किया जाता है।
विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, डिजिटल सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है। फरीदाबाद में भी विकास कार्यों की गति निरंतर तेज़ हुई है और शहर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि पार्क और हरियाली केवल सौंदर्य बढ़ाने के लिए नहीं होते, बल्कि ये स्वस्थ समाज और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र विपुल गोयल ने नागरिकों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा परिवार के बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने एक संवेदनशील अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों और अन्य जीवों के लिए घरों, छतों, बालकनी एवं आसपास पानी की व्यवस्था अवश्य करें। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर के बाहर एक छोटा पात्र पानी का रख दे, तो यह प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण होगा।
उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक होता है जब उसमें जनता की भागीदारी और सहयोग जुड़ा हो। जनता का विश्वास, समर्थन और स्नेह ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी जनसहयोग और सहभागिता के बल पर फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक, सुरक्षित, हरित और सुविधासंपन्न शहर बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के अंत में विपुल गोयल ने सभी उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी फरीदाबाद में इसी प्रकार विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी और शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
इस दौरान पार्षद सचिन शर्मा, कुलदीप शाहनी, करण सिंगला, अजीत नंबरदार, प्रियंका बिष्ट बुधानी, वजीर सिंह डागर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...
FARIDBAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM ; मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में JITO फरीदाबाद चैप्टर Read More...
कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वा
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनस Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर Read More...
बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद फरीदाब Read More...