- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,10 April , 2026
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM ; आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए फरीदाबाद में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है। यह स्टोर शहर के प्रमुख कमर्शियल हब NIT चौक पर स्थित है, जो रिटेल और ज्वेलरी डिमांड के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।
इस शोरूम का उद्घाटन कृष्णपाल गुर्जर (सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री), राजेश नागर (राज्य मंत्री) द्वारा किया गया।
यह स्टोर हरियाणा में ब्रांड का चौथा आउटलेट है। इसके साथ ही इंद्रिया ने राज्य में अपनी पकड़ को और मजबूत किया है। ब्रांड की रणनीति एनसीआर क्षेत्र के तेजी से विकसित हो रहे शहरी बाजारों पर फोकस करने की है।
नए स्टोर में ग्राहकों के लिए 32,000 से अधिक डिजाइनों का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है, जिसमें ब्राइडल, फेस्टिव, कंटेंपररी और लाइटवेट ज्वेलरी शामिल हैं। साथ ही, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए विशेष ब्राइडल लाउंज और समर्पित कारीगरी रूम की सुविधा भी दी गई है।
इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस शोरूम की फ्रेंचाइजी शहर के उद्योगपति नवीन सूद ने ली है।
इस अवसर पर संदीप कोहली ने कहा कि हरियाणा में विस्तार कंपनी की विकास रणनीति का अहम हिस्सा है। फरीदाबाद अपनी तेजी से बढ़ती शहरी आबादी, उपभोक्ता मांग और दिल्ली-एनसीआर के नजदीक होने के कारण एक प्रमुख बाजार बन चुका है। इस स्टोर के माध्यम से ग्राहकों को प्रीमियम ज्वेलरी और बेहतर शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं राजेश नागर ने कहा कि यह शोरूम ज्वेलरी प्रेमियों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा और शहर के रिटेल सेक्टर को नई दिशा देगा।
इस लॉन्च के साथ इंद्रिया उत्तर भारत में अपनी पहुंच तेजी से बढ़ा रहा है और मेट्रो शहरों के साथ-साथ उभरते शहरी केंद्रों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। कार्यक्रम में रेणु सूद, सीएल जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 12 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ट्रांसमिशन एन्ड सिस्टम फरीदाबाद के कार्यकारी अभियन्ता दीपक गर्ग से उनके सेक्टर-23 स्तिथ कार्यालय में हरिया Read More...
CHANDIGARH NEWS 12 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में 92 प्रतिशत गेहूं का उठान पूरा हो चुका है और Read More...
FARIDABAD NEWS 12 MAY 2026 : GAUTAM : The Department of Management Studies, J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, successfully inaugura Read More...
: आगरा नहर किनारे सड़क निर्माण में लोगों की आवाजाही बाधित न करने के निर्देश, अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन करेगा सहयोग: कृष्ण पाल गुर्जर
FARIDABAD NEWS 12 MAY 2026 : GAU Read More...
FARIDABAD NEWS 12 MAY 2026 : GAUTAM : वर्षों से मैला ढो रहे समाज के साथ भाजपा सरकार ज्यादती कर रही है। यह बात पूर्व मंत्री करण दलाल ने कही। वह नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा Read More...
हरियाणा ने 14 मई वीरवार तक तीन दिन आगे बढाई हड़ताल
FARIDABAD NEWS 11 MAY 2026 : GAUTAM : 16 फरवरी की आगजनी में घायल होने के बाद मृतक भविचंद रणबीर वह कालका जी स्
Read More...
&n Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यून Read More...