- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,07 December , 2025
बल्लभगढ़ रियासत के शहीद राजा नाहर सिंह के वंशज राजकुमार तेवतिया के निधन व हवन-यज्ञ आयोजित
BALLABGARH NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : बल्लभगढ़ रियासत के शहीद राजा नाहर सिंह के वंशज राजकुमार तेवतिया के निधन पर आज रविवार को सेक्टर 3 स्थित राजा नाहर सिंह पैलेस में आयोजित हवन-यज्ञ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के अलावा समाजिक संस्थाओं से जुडे समाजसेवी व इलाके के भारी संख्या में लोगों ने पहुंच उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें मुख्य रूप से इनैलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व सांसद अशोक तंवर व दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश कुमार अपने-अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शरीक हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर इनैलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने स्व. राजकुमार तेवतिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढ़ांढस बंधाते हुए कहा कि जीवन और मृत्यु अटल सत्य है, एक दिन सभी को परमात्मा के चरणों में जाना है लेकिन जीवन के किए गए पुण्य के कार्य व्यक्ति को अमर कर देते हैं। शहीद राजा नाहर सिंह ने जिस तरह देश की आजादी के लिए हंसते-हंसत अपने प्राण न्यौछावर कर दिए ठीक उसी प्रकार उनके वंशज राजकुमार तेवतिया का समस्त जीवन भी आम-गरीब व मेहनतकश जरूरतमंद लोगों की सहायतार्थ रहा। उन्होंने हमेशा हर वर्ग के विकास व उत्थान की आवाज को बुलंद किया। यही कारण है कि आज उनकी मृत्यु के उपरांत समाज के हर वर्ग के लोग उनके कार्यों को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों की भांति उनके पुत्र सुनील तेवतिया भी आज आम, गरीब व मेहनतकश की आवाज बनकर समाजहित के कार्यों में लगे हुए हैं।
वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भी अपने संबोधन में शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि राजा नाहर सिंह परिवार आज भी समाजसेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि समाज हित में किए गए कार्य ही हमेश याद किए जाते हैं और आज स्व. राजकुमार तेवतिया द्वारा लोगों के हित में किए गए कार्यों को लोग सराह रहे हैं। उन्होंने परिजनों से अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलते हुए देश-प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मेें दिल्ली के पूर्व विधायक जगदीश टोकस, बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर, पूर्व विधायक ललित नागर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलीजत कौशिक, गुडगांव के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप जेलदार, रोहित नागर, सत्यवीर डागर, राकेश तंवर, योगेश धींगडा, एसएल शर्मा, चुन्नू राजपूत, गौरव धींगडा, ठाकुर राजाराम, अशोक रावल, वासदेव अरोडा के अलावा इनैलो के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह, देवेन्द्र चौहान, देवेन्द्र तेवतिया, उदयवीर सहरावत, अजय सिंह, किशन ठाकुर, राजेश खटाना व विकास वर्मा, दीपक चौधरी, कपिल डागर, अनिल जेलदार सिही सहित परिजनों में स्व. राजकुमार के ज्येष्ठ पुत्र एवं वरिष्ठ इनैलो नेता सुनील तेवतिया, अनिल कुमार तेवतिया, भाई विजय तेवतिया, संजय तेवतिया, पवन तेवतिया, वैभव, शौर्य व वीरेन, दिगविजय सिंह तेवतिया तथा रूद्रप्रताप सिंह आदि विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों से जुडे प्रतिनिधि व फरीदाबाद व पलवल जिले भारी संख्या में लोग मुख्यरूप से मौजूद थे।
बल्लभगढ़ रियासत के शहीद राजा नाहर सिंह के वंशज राजकुमार तेवतिया के निधन व हवन-यज्ञ आयोजित
BALLABGARH NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : बल्लभगढ़ रियासत के शहीद Read More...
सभी क्षेत्रों का विकास कर रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : राजेश नागर
मोहना मार्केट कमेटी के चेयरमैन को शपथ दिलाने पहुंचे प्रदेश के मंत्रीगण, मेयर
गुडइयर इम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति का चुनाव संपन्न
तीसरी बार अध्यक्ष व महासचिव बनने से इलाके में खुशी का माहौल
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, एन एच 3, तथा आर्य युवा समाज के संयुक्त तत्वाधान मे “नो नशा नेशन” अभियान के अंतर्गत युवाओं औ Read More...
जहां संवेदना बने व्यवस्था, वहीं समाज होता है श्रेष्ठ फरीदाबाद में “मुक्ति पथ” का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद के खेड़ी पुल के सम
Read More...
गुरु महाराज से जाप मंत्र लेकर सादगी से जीवन जीने की ली प्रेरणा
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 ; GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में आज 518 लोगों को गुरु
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) के अवसर पर शनिवार क Read More...
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 में आर्ट स्कूल द्वारा लाइव पेंटिंग सत्र का आयोजन किया गया था।जिसमें पूर्व एवं वर्तमान छात्र पेंटिंग क Read More...