- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,07 December , 2025
गुडइयर इम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति का चुनाव संपन्न
तीसरी बार अध्यक्ष व महासचिव बनने से इलाके में खुशी का माहौल
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : गुडइयर इम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति के चुनावों में इंद्रपाल को अध्यक्ष और विनोद कुमार को महासचिव चुना गया है। चुनाव में मैनुअल आरवली कर्मकार का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा, जिसके परिणामस्वरूप नए पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद ग्रहण किए हैं।
चुनाव अधिकारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि इंद्रपाल और विनोद कुमार की जीत से गुडइयर इंडिया के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही जितेंद्र सिंह, होशियार सिंह, दिनेश कुमार, गंगाराम और मनोज कुमार को विभिन्न कॉस्टीच्यूंसीों का डिपार्टमेंट लीडर बनाया गया है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कम्पनी अधिकारियों ऑपरेशन हेड रोहित शर्मा, एचआर हेड अभिनव शर्मा व प्रोडेक्शन हेड शैलेंद्र सिंह नवनिर्वाचित समिति का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नया नेतृत्व करने पर बधाई दी। इस मौके पर कम्पनी के आला अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। गुडइयर इम्पलाईज यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया 28 नवंबर को शुरू हुई। 5 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घाोषित किए गए। नई समिति का चयन होने पर कम्पनी में जश्न का माहौल है। एक दूसरे को बधाई देने वालों का सिलसिला अभी भी जारी है।
तीसरी बार अध्यक्ष व महासचिव बनने पर खुशी का माहौल
बल्लभगढ के गांव साहपुर निवासी इंद्रपाल गुडइयर इम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति के तीसरी बार अध्यक्ष व पलवल जिले के गांव बघौला निवासी विनोद कुमार ने तीसरी बार महासचिव के रूप में बडी जीत हासिल की है। इस सफलता की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। विनोद कुमार के गांव बघौला में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से सजाया। इस अवसर पर विनोद कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि उनका प्यार और आशीर्वाद उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने यह भी वादा किया कि वह कंपनी, कर्मचारियों और समाज के हित में कार्य करते रहेंगे। वहीं अध्यक्ष बने इंद्रपाल का उनके गांव साहपुर में भव्य स्वागत किया गया।
बल्लभगढ़ रियासत के शहीद राजा नाहर सिंह के वंशज राजकुमार तेवतिया के निधन व हवन-यज्ञ आयोजित
BALLABGARH NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : बल्लभगढ़ रियासत के शहीद Read More...
सभी क्षेत्रों का विकास कर रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : राजेश नागर
मोहना मार्केट कमेटी के चेयरमैन को शपथ दिलाने पहुंचे प्रदेश के मंत्रीगण, मेयर
गुडइयर इम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति का चुनाव संपन्न
तीसरी बार अध्यक्ष व महासचिव बनने से इलाके में खुशी का माहौल
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, एन एच 3, तथा आर्य युवा समाज के संयुक्त तत्वाधान मे “नो नशा नेशन” अभियान के अंतर्गत युवाओं औ Read More...
जहां संवेदना बने व्यवस्था, वहीं समाज होता है श्रेष्ठ फरीदाबाद में “मुक्ति पथ” का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद के खेड़ी पुल के सम
Read More...
गुरु महाराज से जाप मंत्र लेकर सादगी से जीवन जीने की ली प्रेरणा
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 ; GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में आज 518 लोगों को गुरु
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) के अवसर पर शनिवार क Read More...
FARIDABAD NEWS 07 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 में आर्ट स्कूल द्वारा लाइव पेंटिंग सत्र का आयोजन किया गया था।जिसमें पूर्व एवं वर्तमान छात्र पेंटिंग क Read More...