FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,12 November , 2025
सद्भावना सदन ने जीत हासिल कर फाइनल में बनाई जगह

FARIDABAD NEWS 12 NOV 2025 : GAUTAM ; सेक्टर 91 स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। मुख्य रूप से तीसरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की दौड़ आयोजित की गई। तथा विद्यालय के चारों सदनों के बीच वॉलीबॉल व क्रिकेट का मुकाबला हुआ। खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में सेहतपुर डिस्पेंसरी के डॉ. हेमंत व डॉ. चेतना उपस्थित रहे।

क्रिकेट में अर्पणा सदन ने साधना सदन को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। अर्पणा सदन के आयुष ने अपनी तूफानी पारी से मात्र 18 गेंदों पर 46 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया। साधना सदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों का लक्ष्य रखा था। वहीं, वालीबॉल में कर्मणा सदन और सद्भावना सदन के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सद्भावना सदन ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टॉस जीतने के बावजूद कर्मणा सदन जीत को अपने पाले में नहीं ला सका। पांचवी कक्षा की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: अंश, युवराज सिंह व रजत रहे। तथा महिला वर्ग में क्रमश: भावना, दिशा व श्रेया ने बाजी मारी। स्कूल के चेयरमैन ओमप्रकाश रैक्सवाल ने छात्रों के प्रदर्शन की हौसलाफजाई करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी तालमेल बनाने का मंत्र दिया।

 

सद्भावना सदन ने जीत हासिल कर फाइनल में बनाई जगह

More News

11/12/2025 5:46:07 PM
फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया का वर्ष 1995 से प्रयास रहा की थेलासीमिया ग्रस्त बच्चे स्वस्थ रहे

FARIDABAD NEWS 12 NOV 2025 : GAUTAM ; फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया का वर्ष 1995 से प्रयास रहा है की थेलासीमिया ग्रस्त बच्चे स्वस्थ रहे। इसी कड़ी में संस्था द्वारा इनर व्हील क् Read More...

11/12/2025 5:24:05 PM
कर्मचारियों के लाम्बित कामों को लेकर यूनियन नेताओं ने की आवश्यक बैठक : लेखराज चौधरी

FARIDABAD NEWS 12 NOV 2025 : GAUTAM ; मुजेसर इंडस्ट्रियल एरिया के 11 केवी स्विटचिंग सबस्टेशन 2-A एनआईटी पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-2 Read More...

11/12/2025 5:21:17 PM
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने किया बैठक का आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 NOV 2025 : GAUTAM : आगामी 15 नवंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर किए जाने वाले प्रदर्शन को कामयाब करने Read More...

11/12/2025 5:17:52 PM
Joy of Giving’ begins at J.C. Bose University

FARIDABAD NEWS 12 NOV 2025 : GAUTAM ;  J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, today launched its cherished annual social initiative ‘Joy Read More...

11/12/2025 5:14:29 PM
एसवीएसयू के मॉडल पर बनेगी बिहार में स्किल यूनिवर्सिटी

बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने किया एसवीएसयू का अवलोकन, बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के अधिकारी रहे शामिल  

PALWAL NEWS 12 NOV 2025 : GAUTAM ; बिहार सरकार श्री Read More...

11/12/2025 5:09:15 PM
सद्भावना सदन ने जीत हासिल कर फाइनल में बनाई जगह

FARIDABAD NEWS 12 NOV 2025 : GAUTAM ; सेक्टर 91 स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। मुख्य रूप Read More...

11/12/2025 5:05:16 PM
भारत रत्न महामना पं.मदनमोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 45 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

FARIDABAD NEWS 12 NOV 2025 : GAUTAM ;  भारत रत्न महामना पं.मदन मोहन मालवीय  की पुण्यतिथि पर आज मदन मोहन मालवीय जनकल्याण ट्रस्ट के सैक्टर-70 स्थित कार्यालय पर Read More...

11/11/2025 5:56:27 PM
पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ रहा हरियाणा : विपुल गोयल

हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति की समीक्षा, विपुल गोयल ने दिए दिशा-निर्देश
FARIDABAD NEWS 11 NOV 2025 : GAUTAM ; हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली Read More...


Welcome