FARIDABAD

HindustanVision Monday,10 November , 2025
 ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली में सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ 

 FARIDABAD NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM : आर्य समाज, ओम योग संस्थान द्वारा  आयोजित गायत्री महायज्ञ एवं सामवेद पारायण यज्ञ में ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप, ध्यान एवम योग साधना शिविर , भजन, सत्संग के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आज का कार्यक्रम सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ में श्रद्धेय गुरूजी योगीराज डॅा ओ३मप्रकाश महाराज जी ( संस्थापक एवम अध्यक्ष) के पावन सानिध्य में  सोमवार 10 नवंबर को आरंभ किया गया। योगीराज जी ने बताया की आज सभी विद्यार्थियों ने कुशाग्र बुद्धि, अनुशासन, गुरुजनो एवं अभिभावकों के लिए सम्मान प्रकट करते हुए, तपस्या युक्त विद्यार्थी जीवन को जीने का संकल्प लेते हुए, शिक्षा ग्रहण कने  हेतु हवन में आहुतियां प्रदान करके प्रार्थना की।

 यज्ञ के प्रसाद के साथ सभी यजमान विद्यार्थियों को श्रद्धेय योगीराज ओमप्रकाश महाराज गुरु जी ने आशीर्वाद दिया तथा सभी को यज्ञ और योग से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यज्ञ करने से तन मन और हमारे वातावरण के विकारों को, दोष को दूर किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र जाप का लाभ बताते हुए गायत्री जाप करने की विधि भी बताई।

संस्थान के महामंत्री डॉ संदीप आर्य ने बताया की इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति 16 नवम्बर 2025 को होगी और इसी दिन कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह  होगा तथा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी होगें । कार्यक्रम में अनेको राजनेता गण, सन्यासी, विद्वान, आदि  भारी संख्या मे भक्तगण शामिल होंगे । आज कार्यक्रम में ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश सिंह , प्रिंसिपल डॉ अंजू स्कूल प्रबंधक डॉ ऋषि याग्निक के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी हवन में आहुतियां प्रदान की।

 ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली में सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ 

More News

11/10/2025 8:25:28 PM
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कार में धमाका, कई लोगों की मौत ​धमाके में कई लोगों के घायल होने की आशंका 

NEW DELHI AGENCY NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM  : दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास खड़ी कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने 5 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज Read More...

11/10/2025 7:52:21 PM
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी साहिल कौशिक गीता शक्ति अवार्ड से सम्मानित

FARIDABAD NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का कोहिनूर स्काई फिर चमका उठा। मीडिया विभाग में पत्रकारिता के अंत Read More...

11/10/2025 7:49:08 PM
Youth Red Cross Orientation Workshop at J.C. Bose University 

FARIDABAD NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM ; The Youth Red Cross (YRC) of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, successfully conducted a “Universit Read More...

11/10/2025 7:45:49 PM
 सभी पंजाबी संगठनों को एक छतरी के नीचे लाने के लिये अखिल भारतीय पंजाबी फैडरेशन की कोर कमेटी की हुई मीटिग

FARIDABAD NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM : अखिल भारतीय पंजाबी फैडरेशन की कोर कमेटी की मीटिगं सामुदायिक केन्द्र सैक्टर 16 फरीदाबाद में हुई जिसमें दिसंबर माह में होने वाली करीब 50 Read More...

11/10/2025 7:39:27 PM
फरीदाबाद को आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने में लगातार कार्यरत है सरकार : विपुल गोयल

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद सेक्टर-14 मुख्य द्वार का किया उद्घाटन, ₹1.56 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
FARIDABAD NEWS 10 NOV 2025 ; GAUTAM : Read More...

11/10/2025 7:33:41 PM
शराब ठेका के पास गोली मारकर हत्या करने में हथियार उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त, सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार सफलता प्राप्त कर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी Read More...

11/10/2025 7:30:33 PM
फरीदाबाद व जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थ बरामद, अल-फलहा अस्पताल, धौज से एक डॉ. गिरफ्तार

FARIDFABAD NEWS 10 NOV 2025 ; GAUTAM : अक्टूबर माह में नौगाम, कश्मीर क्षेत्र में अज्ञात राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा सार्वजनिक शांति और सम्प्रभुता को भंग करने के इरादे स Read More...

11/10/2025 7:27:10 PM
फरीदाबाद से 14 नवंबर को रवाना होगी ‘हिंद की चादर तीसरी यात्रा

 गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

FARIDABAD NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM :  Read More...


Welcome