- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,29 September , 2025
NEW DELHI NEWS 29 SEPT 2025 : GAUTAM ; जितेंद्र तिवारी (फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, तरकश डिजिटल) द्वारा 28 सितंबर, 2025 को इंडिया इंटरनेशनल सेन्टर, नई दिल्ली में नमस्ते क्रिएटिव भारत प्रोग्राम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया, सम्पूर्ण भारत के विभिन्न शहरों से उनकी रचनात्मकता, सृजनात्मक, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक योगदान के आधार पर चयन किया गया।
मुख्य अतिथि रमेश बिधूड़ी (भूतपूर्व सांसद, साउथ दिल्ली), विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. आर. के. खंडाल (भूतपूर्व कुलपति, उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी), कमांडर वी. के. जेटली (इंडियन नवल वेटरन, भूतपूर्व छात्र, आईआईटी खड़गपुर) एवं जितेंद्र तिवारी (फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, तरकश डिजिटल) द्वारा दिव्यांगों के लिए बेहतर कार्य करने पर ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स के मिस राखी पांडेय, मिस ललिता मांसिया, डॉ. आमिर सिद्दीकी, तेजपाल यादव और प्रशांत को क्रिएटिव भारत अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स को कोरोना की पहली और दूसरी खतरनाक लहर में भी दिव्यांगों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स, एनडीटीवी, न्यूज़18, समर्थ (हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड), डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवार्ड द्वारा भी सम्मानित किया गया, नेपाल सरकार और रिपब्लिक ऑफ घाना (दक्षिण अफ्रीका) द्वारा मानवता के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया जा चुका है।
जितेंद्र तिवारी के अनुसार यह सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि नमस्ते क्रिएटिव भारत आंदोलन की उस शक्ति का प्रतीक है जो रचनात्मकता से परिवर्तन की राह बनाता है।
डॉ. आमिर सिद्दीकी ने बताया कि ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स की स्थापना सामाजिक समस्याओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और दिव्यांग लोगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया है, ज्यादातर मामलों में आप देखेंगे कि अगर परिवार में कोई दिव्यांग व्यक्ति है, तो परिवार के यात्रा या समारोह में भाग लेने के दौरान उन्हें अक्सर घर पर अकेला छोड़ दिया जाता है, हम इस धारणा को बदलना चाहते हैं कि दिव्यांग लोग बोझ हैं या किसी पर निर्भर हैं, आप लोगों को शब्दों के माध्यम से उतना प्रेरित नहीं कर सकते जितना आप एक दृश्य तत्व के माध्यम से कर सकते हैं, एक फिल्म आपके दिमाग में भाषण से ज्यादा देर तक रहती है, हम लोग रेट्रोफिटेड स्कूटी द्वारा दिव्यांगों को जागरूक करने के लिए राइड करते है और दिव्यांगों को संदेश देते हैं कि आप भी व्हीलचेयर क्रिकेट, दिव्यांग मैराथन, पैरा स्पोर्ट्स, फैशन एवं टैलेंट शो के माध्यम से अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को दिखा सकते है।
पृथला के विधायक ने विधानसभा के चालू बजट-सत्रे में ट्रामा सेंटर की उठाई आवाज
PRITHLA NEWS 06 MARCH 2026 : GAUTAM : पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने शुक्रवार
Read More...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विकास ठाकुर को दिया आशीर्वाद
FARIDABAD NEWS 06 MARCH 2026 : GAUTAM : होली के पावन मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कँवर वि Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष Read More...
जनभागीदारी से तैयार विकास का दस्तावेज और फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने की ऐतिहासिक पहल
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्र
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 ; GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्रीसिद्धदाता आश्रम में बुधवार को तीन दिवसीय ‘होली’ का महापर्व इस वर्ष Read More...
2016 से अब तक 760 लाइसेंस जारी 7618 एकड़ से अधिक भूमि पर आवासीय विकास कार्य प्रगति पर
FARIDABAD NEWS 05 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के
Read More...
डॉ.महेंद्र शर्मा को महासचिव व मधुबाला को महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया
जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की टीम में उपमंडल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, शमीम अहमद, व सुमित गोयल,पृथला क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति ने रविवार को अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर 11 में परिवार व होली मिलन समारोह आयोजित किया। "आनंद उत्सव" के रूप में Read More...