FARIDABAD

HindustanVision Thursday,18 September , 2025
सेवा पखवाड़ा’ समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प : सोहन पाल सिंह

 

FARIDABAD NEWS 18 SEPT 2025 ; GAUTAM ;  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरु हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला प्रभारी कमल यादव, विधायक पं. मूलचंद शर्मा, प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कविन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में करीब 205 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने शिविर में आए हुए सभी भाजपा नेताओं एवं रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान संसार में सबसे बड़ा दान होता है क्योंकि किसी मनुष्य द्वारा दान किया गया रक्त आपातकाल में किसी दूसरे मनुष्य की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए हम सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरु हुए सेवा पखवाड़ा पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, उसी के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। सेवा पखवाड़े में हर भाजपा कार्यकर्ता अपनी बढ़चढक़र भागेदारी निभा रहा है क्योंकि सभी कार्यकर्ता पूरी समर्पित भावना से प्रधानमंत्री जी के इस 75वें जन्मदिवस को यादगार मनाना चाहते है। सोहनपाल सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प है। भाजपा ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य किया है और लगातार यह सेवा का पर्व चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों  में भारी संख्या में आम जनता की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की नीतियों और कार्यों पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। रक्तदान के साथ-साथ लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें दवाईयां व उचित परामर्श दिए गए। 

सेवा पखवाड़ा’ समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प : सोहन पाल सिंह

More News

9/18/2025 8:22:04 PM
सतीश चोपड़ा ,पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय भाटिया के मार्गदर्शन मे धरना 293 दिनों तक शांतिपूर्वक चला

FARIDABAD NEWS 18 SEPT 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति द्वारा 293 दिनों से चल रहे धरने में सहयोग व समर्थन देने वाले 240 संस्थाओं सहित 160 समाजसेवियों को संय Read More...

9/18/2025 8:16:15 PM
सेवा पखवाड़ा’ समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प : सोहन पाल सिंह

 

FARIDABAD NEWS 18 SEPT 2025 ; GAUTAM ;  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरु हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा फरीदाबाद महा Read More...

9/18/2025 8:13:24 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी में अक्षयकुमार व हनुमान युद्ध का अभ्यास हुआ ; हरीश चन्द्र आज़ाद

श्री धार्मिक लीला कमेटी में कल अक्षयकुमार व हनुमान युद्व का अभ्यास हुआ-हरीश चन्द्र आज़ाद
FARIDABAD NEWS 18 SEPT 2025 : GAUTAM : 
 श्री धार्मिक लीला कमेटी 5 न Read More...

9/17/2025 7:25:44 PM
293 दिनों से चल रहा रेफर मुक्त संघर्ष समिति का धरना कृष्णपाल गुर्जर के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त

FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति का धरना आज 293 दिनों के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सतीश फागना के आश्वासन के बा Read More...

9/17/2025 6:36:51 PM
प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : कृष्णपाल गुर्जर

851 से ज्यादा रक्त यूनिट इकठ्ठा हुई और 2100 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य जाँच कराई  
FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी फरीदा Read More...

9/17/2025 4:59:55 PM
कृष्ण स्वामी जी महाराज ने बताया की मनुष्य का जीवन कर्म पर निर्भर करता है

FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का कहना है कि धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है और इस जरूरत को Read More...

9/17/2025 4:35:26 PM
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्रमिकों संग मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, बांटी मिठाई

FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, स्वच्छता और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के Read More...

9/17/2025 4:13:27 PM
J.C. Bose University organized blood donation camp to mark the birthday of Prime Minister

FARIDABAD NEWS 17 SEPT 2025 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, in collaboration with District Red Cross, Faridabad, and Terapanth Yu Read More...


Welcome