FARIDABAD

HindustanVision Monday,07 July , 2025
219 , निरंकारी भक्तों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

निरंकारी भक्तों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

 सन्त निरंकारी मिशन ब्रांच फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 

FARIDABAD NEWS 07 JULY 2025 : GAUTAM :  सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से सन्त निरंकारी मिशन की ब्रांच फरीदाबाद में सेक्टर-16 स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में  रविवार दिनांक 06, जुलाई 2025 को रक्तदान शिविर का आयोजन, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। इस शिविर में 219 निरंकारी श्रदालु भक्तों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से आरम्भ होकर दोपहर 1.30 बजे तक चला जिसमे रक्त संग्रहित करने के लिए बी. के अस्पताल (फरीदाबाद) तथा दिल्ली के रेड क्रॉस से डाक्टरों की एक टीम उपस्थित रही।

सन्त निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर की यह अविरल श्रृंखला वर्ष 1986 से निरंतर जारी है। जिसका मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरन्तर, बाबा हरदेव सिंह जी के इस सन्देश ‘रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए’ को मानवमात्र हेतु चरितार्थ कर रहे हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ विषम परिस्थिति होने पर रक्त की आवश्यकता निरंतर बढ़ती जा रही है वही ऐसे समय में निरंकारी मिशन द्वारा इसकी कमी को पूरा करने के लिए वर्ष भर भारत एवं विदेशों के अनेक स्थानों पर रक्तदान शिविरों का अविरल आयोजन किया जाता रहा है। लोक कल्याणार्थ यह पावन सेवा निरंतर जारी है।

इस अवसर पर निरंकारी मिशन के आदरणीय डॉ0 दर्शन सिंह (मेम्बर इंचार्ज, प्रचार प्रसार), महेश चंद जी (सेक्टर इंचार्ज, फरीदाबाद) के अतिरिक्त अनेक गणमान्य अतिथि राजेश नागर (मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट, फूड एण्ड सप्लाई, (हरियाणा सरकार),  पंकज शर्मा (पार्षद), पूर्व पार्षद सुभाष आहूजा, पंकज सिंगला, अशोक गोयल, एवं अन्य महात्मा गणों ने सम्मिलित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और मिशन की इस महान सेवा के लिए सराहना करी।

219 , निरंकारी भक्तों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

More News

7/8/2025 3:48:02 PM
समय पर जांच और इलाज गंभीर बीमारियों से बचाव का उपाय : राजेश नागर

मानव सेवा ही नारायण सेवा : प्रवीण बत्रा जोशी

स्वस्थ समाज की नींव है स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता : राजीव जेटली

417 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

FARIDABAD NE Read More...

7/8/2025 3:34:00 PM
पृथला क्षेत्र में 26 गावों की सडक़ों का होगा नव-निर्माण : रघुबीर तेवतिया

PRITHLA NEWS 08 JULY 2025 : GAUTAM ; पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा है कि पृथला क्षेत्र का समुचित और सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिक्ता रही है। Read More...

7/8/2025 3:31:24 PM
स्वच्छता सरकार व समाज की साझा जिम्मेदारी : विपुल गोयल

विकास की नई उड़ान भर रहा है फरीदाबाद : राजेश नगर
स्वच्छता का संदेश: “जैसे घर, वैसे शहर भी रखें स्वच्छ” : मेयर प्रवीण जोशी

FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 : G Read More...

7/8/2025 3:26:05 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व : डॉ राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 : GAUTAM ; आगामी 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में प्रधान डॉ राजेश भाटिया की अध्यक्षता में Read More...

7/8/2025 3:24:02 PM
मानव रचना में प्रशिक्षित हरियाणा की अंडर-15 बालिका फुटबॉल टीम, स्वीडन में गोथिया कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

FARIDABAD NEWS 08 JULY : GAUTAM : विश्व की सबसे बड़ी युवा फुटबॉल प्रतियोगिता गोथिया कप 2025 का आयोजन 14 से 20 जुलाई के बीच स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर में किया जाएगा, जिसमे Read More...

7/8/2025 3:18:05 PM
एडवोकेट एलएन पाराशर ने बार कर्मचारियों की मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी पुन : चौथे वर्ष रेनयू करवाई

FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट  में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने बार एसोसिएशन के कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्म Read More...

7/7/2025 2:56:15 PM
"रोड रूल्स, लाइफ टूल्स" अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन

FARIDABAD NEWS 07 JULY 2025 : GAUTAM : संदीप गर्ग, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), फरीदाबाद के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा श्रीमती र Read More...

7/7/2025 2:16:11 PM
गांव अटाली स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज चौबीसी पाल की बैठक का आयोजन

 

FARIDABAD NEWS 07 JULY 2025 : GAUTAM : आदर्श गांव अटाली स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज चौबीसी पाल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैनी समाज चौबीसी पा Read More...


Welcome