
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
CHANDIGARH NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि जिस पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण ने संपूर्ण मानवता को गीता ज्ञान और कर्म का संदेश दिया, उसी धरती पर देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होना, न केवल हरियाणा विधानसभा बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह राष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई विकास की अच्छी प्रक्रियाओं के प्रसार में शहरी निकायों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।
श्री कल्याण गुरुवार को मानेसर स्थित आईकैट-2 परिसर सभागार में आयोजित देश के शहरी स्थानीय निकायों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वागत संबोधन कर रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, महिलाओं और युवाओं को समर्पित है। सम्मेलन में संवाद और चर्चा के माध्यम से जो अच्छी प्रक्रियाएं और नवाचार सामने आएंगे, उन्हें जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करेंगे। हरियाणा की धरती पर मिले अनुभवों को देशभर में प्रसारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हाल ही में पटना में आयोजित राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में जो प्रस्ताव पारित किए गए थे, उनका समर्थन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट भाषण में भी किया है। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि विधायी संस्थाएं जिनमें संसद, विधानसभाएं, शहरी निकाय व पंचायतें मिलकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें इसी उद्देश्य को लेकर आज यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह पहल आने वाली पीढिय़ों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और यहां से निकले विचार विधायिकाओं की भूमिका को सक्रिय, प्रभावी, सहभागी और जनहितकारी बनाने में सहयोग करेंगे।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण एवं उपाध्यक्ष डॉ.कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है: विपुल गोयल
शहरी निकाय अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा सरकार के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय नागरिक सेवा एवं नागरिक संपर्क की प्रथम एवं अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है। लोकतंत्र की सबसे छोटी नहीं बल्कि सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील इकाई हैं। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व देश भर से आए शहरी निकाय जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
मानव सेवा ही नारायण सेवा : प्रवीण बत्रा जोशी
स्वस्थ समाज की नींव है स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता : राजीव जेटली
417 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
FARIDABAD NE Read More...
PRITHLA NEWS 08 JULY 2025 : GAUTAM ; पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा है कि पृथला क्षेत्र का समुचित और सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिक्ता रही है। Read More...
विकास की नई उड़ान भर रहा है फरीदाबाद : राजेश नगर
स्वच्छता का संदेश: “जैसे घर, वैसे शहर भी रखें स्वच्छ” : मेयर प्रवीण जोशी
FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 : G
Read More...
FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 : GAUTAM ; आगामी 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में प्रधान डॉ राजेश भाटिया की अध्यक्षता में Read More...
FARIDABAD NEWS 08 JULY : GAUTAM : विश्व की सबसे बड़ी युवा फुटबॉल प्रतियोगिता गोथिया कप 2025 का आयोजन 14 से 20 जुलाई के बीच स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर में किया जाएगा, जिसमे Read More...
FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने बार एसोसिएशन के कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्म Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JULY 2025 : GAUTAM : संदीप गर्ग, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), फरीदाबाद के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा श्रीमती र Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JULY 2025 : GAUTAM : आदर्श गांव अटाली स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज चौबीसी पाल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैनी समाज चौबीसी पा Read More...