
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
" />
FARIDABAD NEWS 16 MAR 2025 : हरियाणा भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को जिला अध्यक्ष बनने के लिए भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में भाजपा फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवेदन जमा कराए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के दिशा निर्देश अनुसार प्रदेश द्वारा नियुक्त ज़िला चुनाव अधिकारी पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जिला चुनाव सह अधिकारी प्रवीण जैन एवं भाजपा ज़िला संगठन प्रभारी नरेन्द्र वत्स की उपस्थिति में ज़िले के चुनाव सह अधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमर और ज़िला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा को फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बनने के लिए आवेदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा और जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ उपस्थित रहे। नामांकन प्राप्त करने के बाद ज़िला चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश जरावता एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने प्राप्त नामांकनों की जाँच की।
जिला चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रदेश की जनता को मजबूत कर रही है। प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। पिछले 10 वर्षों से भाजपा की प्रदेश सरकार ने नॉन स्टॉप विकास कर जन-जन को सशक्त किया है। जिससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद शहरी निकाय चुनावों में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है।
जिला चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रदेश की जनता को मजबूत कर रही है। प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। पिछले 10 वर्षों से भाजपा की प्रदेश सरकार ने नॉन स्टॉप विकास कर जन-जन को सशक्त किया है। जिससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है।
श्री जरावता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और संगठन पर्व को उत्सव की तरह मना रहे हैं। मंडल अध्यक्षों के चयन के बाद अब जिला अध्यक्षों का चयन होगा। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही पदाधिकारियों का चयन होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक भाजपा में कार्यकर्ताओं को ही मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में जिला अध्यक्षों के नामांकन आज प्राप्त किये गए और उनकी जांच के बाद प्रदेश संगठन को भेजे जाएंगे और चुनाव की प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।
योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्षों की मिलेगी जिम्मेदारी : नरेन्द्र वत्स
भाजपा जिला संगठन प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने कहा कि पार्टी के संगठन पर्व के तहत हर बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाने का काम पूर्ण होने के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव कर लिया गया है और फरीदाबाद में सभी 29 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है । भाजपा संगठन में चुनाव के माध्यम से संगठन में योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसके लिए आज नामांकन लिए गये और उनकी जांच की गई, जल्द ही चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी। श्री वत्स ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से फरीदाबाद को 2 जिलों में बाँटा गया है और फरीदाबाद जिले में दो जिला अध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे। फ़रीदाबाद जिला अध्यक्ष के लिए कुल 20 और बल्लभगढ़ ज़िला अध्यक्ष के लिये 19 नामांकन प्राप्त हुए।
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 'मिशन बुनियाद' परीक्षा में जैकबपुरा सरकारी कन्या विद्यालय की नवमी कक्षा की छात्राएँ जिनमें जया सुपु Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद की यूथ रेड क्रॉस सोसायटी ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सहयोग से विश्व रेड क्रॉ Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2025 : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद की सब डिवीजन सिटी-तीन बल्लभगढ़ के बिजली दफ्तर पर कर्मचारियों की माँगों की अनदेखी के आरोप में दफ्तर Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2025 : ओल्ड फरीदाबाद की प्रमुख समाजसेविका श्रीमती हरीश कुमारी धर्मपत्नी श्री मिथलेश की श्रद्धांजलि सभा आगामी 14 मई को सेक्टर-16 स्थित पंजाबी Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2025 : GAUTAM ; राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा पहल ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के अंतर्गत, जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमस Read More...
“FARIDABAD NEWS 07 MAY 2025 : GAUTAM : भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, सेना के पराक्रम के पीछे देश के प्रधानमंत्री की मजबूत नीति”भाजपा के जिला अध्यक् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2025 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय थैलासीमिया दिवस जो हर वर्ष 8 मई को बड़े ही उत्त्साह से पुरे विश्व में मनाया जाता है, उसी के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्य Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद लॉयर्स चेंबर नंबर 382 हमेशा आयोजनों के लिए जाना जाता रहा है इसी कड़ी में आज भारत द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादियों पर सफल एयर स्ट् Read More...