FARIDABAD

HindustanVision Thursday,13 March , 2025
श्री सिद्धदाता आश्रम में धूमधाम के साथ मनाई गई होली

FARIDABAD NEWS 13 MARCH 2025 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में होली का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान अपने शरणागत की हर प्रकार से रक्षा करते हैं। उन्होंने स्वयं वचन दिया है कि जो मेरे शरणागत होगा, उसके कुशलक्षेम का ख्याल मैं रखूंगा।
उन्होंने कहा कि भगवान के रूप में गुरु जनों ने हमें बताया कि सेवा करने से इस मानव जीवन से मुक्ति तक की राह आसान हो सकती है, लेकिन सेवा करते समय किसी वस्तु की मांग करना गलत है। अध्यात्म में सेवा करने वाले की निजी मांग नहीं होनी चाहिए। आप ऐसे सेवा करें कि जैसे भगवान ने आपको यही काम सौंपा है। ऐसे व्यक्ति के मन में प्रेम उपजता है और प्रेम परमात्मा के निकट लाता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी आश्रम के विचारों को प्रचारित प्रसारित करने में अपना सहयोग करें। बता दें कि यहां पर 29 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स की एक मीट रखी गई है जो आश्रम के प्रचार प्रचार में अपना सहयोग देंगे।
इस अवसर पर सुमधुर भजन तत्पश्चात आशीर्वाद एवं भोजन प्रसाद पाकर भक्तों ने प्रस्थान किया। आश्रम के बाहर भी पूरा दिन अनेक प्रकार के लंगर चलते रहे। वहीं जयपुर से आए मशहूर गायक संजय पारीक और लोकेश शर्मा ने भजनों पर भक्तों को खूब झुमाया।
कार्यक्रम में पहुंची फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि वह आश्रम वर्षों से आती हैं और यह आश्रम सभी को उनकी मनोवांछित इच्छाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिताजी के साथ भी आश्रम आती रही हैं और हाल में भी अनेक बार आश्रम आई हैं । यह आश्रम दिव्य है। उनके साथ उनके पति एवं भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संदीप जोशी और भाजपा जिला फरीदाबाद अध्यक्ष राजकुमार बोहरा सहित अनेक नवनिर्वाचित पार्षद भी आश्रम में माथा टेकने पहुंचे।

श्री सिद्धदाता आश्रम में धूमधाम के साथ मनाई गई होली

More News

5/9/2025 1:43:28 PM

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; 8 मई को पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है उसी के मध्य कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 15 में आर डब्लू ए सेक्टर 15 के सहयोग से एक&n Read More...

5/9/2025 1:37:41 PM
15 मई से शुरू होगी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM :  देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। विद्यार् Read More...

5/9/2025 1:35:31 PM
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा मनाया गया विश्व रैडक्रॉस दिवस 

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; विक्रम सिंह, उपायुक्त एवं प्रधान जिला रैडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन व अंकुश मिगलानी, उपाध्यक्ष व महेश जोशी महासचिव भारत Read More...

5/9/2025 1:31:46 PM
मिशन बुनियाद' परीक्षा में चमकी जैकबपुरा के सरकारी विद्यालय की छात्राएँ

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 'मिशन बुनियाद' परीक्षा में जैकबपुरा सरकारी कन्या विद्यालय की नवमी कक्षा की छात्राएँ जिनमें जया सुपु Read More...

5/9/2025 1:27:13 PM
प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद की यूथ रेड क्रॉस सोसायटी ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सहयोग से विश्व रेड क्रॉ Read More...

5/8/2025 1:20:39 PM
बिजली कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रकट किया

FARIDABAD NEWS 08 MAY 2025 : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद की सब डिवीजन सिटी-तीन बल्लभगढ़ के बिजली दफ्तर पर कर्मचारियों की माँगों की अनदेखी के आरोप में दफ्तर Read More...

5/8/2025 1:03:59 PM
स्व. श्रीमती हरीश कुमारी की श्रद्धांजलि सभा 14 मई को

FARIDABAD NEWS 08 MAY 2025 :  ओल्ड फरीदाबाद की प्रमुख समाजसेविका श्रीमती हरीश कुमारी धर्मपत्नी श्री मिथलेश की श्रद्धांजलि सभा आगामी 14 मई को सेक्टर-16 स्थित पंजाबी Read More...

5/7/2025 5:27:43 PM
ऑपरेशन अभ्यास’ के अंतर्गत आपदा तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2025 : GAUTAM ;  राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा पहल ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के अंतर्गत, जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमस Read More...


Welcome