
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 13 MARCH 2025 : GAUTAM ; ब्यापार मंडल फरीदाबाद (रजि.) एवं फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसो. ने संयुक्त रुप से तिकोना पार्क स्थित ब्यापार मंडल के कार्यालय पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में लोगों ने फूलों की होली खेली वहीं एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान होली के रसियो पर खूब डांस किया गया। इस मौके पर ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है, इसलिए हम सभी को इस त्यौहार को मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के दिन दिल के सभी गिले शिकवे भुलाकर सभी से प्रेम व सौहार्द से मिलना चाहिए और अपनी आपसी एकता का परिचय देना चाहिए वहीं फरीदाबाद टूल एंड हार्डवेयर संगठन के प्रधान बी.एन. मिश्रा ने कहा कि होली एक पावन पर्व है इसलिए इस दिन शराब इत्यादि का सेवन न करते हुए नाचते गाते और अच्छे-अच्छे व्यंजनों का लुत्फ उठाकर इसे मनाना चाहिए। उन्होंने भव्य होली मिलन समारोह के आयोजन पर ब्यापार मंडल फरीदाबाद व फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसो. के सभी पदाधिकारियों व सदस्यगणों को बधाई दी। इस मौके पर ब्यापार मंडल के प्रधान डॉ राजेश भाटिया के संग चैयरमेन-जगदीश भाटिया एवं वेद कुकरेजा, वरिष्ठ उप प्रधान-सी.पी. कालरा, उप प्रधान-सोमनाथ ग्रोवर, हरीश सेठी एवं हरीश भाटिया, महासचिव-बंसीलाल कुकरेजा, कोषाध्यक्ष-गगन अरोड़ा, कानूनी सलाहकार-आर.के. मल्होत्रा तथा कार्यकारिणी सदस्यों में रिंकल भाटिया, सचिन भाटिया, अमित नरूला, प्रेम बब्बर, रविंद्र गुलाटी, विशाल भाटिया, बंटी विरमानी, फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसो. के प्रधान भोलानाथ मिश्रा, उपप्रधान मनीष अदलखा, महासचिव शैलेश मुंदडा, संयुक्त सचिव मनोज सोमानी, कोषाध्यक्ष सुमित खंडेलवाल एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; 8 मई को पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है उसी के मध्य कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 15 में आर डब्लू ए सेक्टर 15 के सहयोग से एक&n Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM : देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। विद्यार् Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; विक्रम सिंह, उपायुक्त एवं प्रधान जिला रैडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन व अंकुश मिगलानी, उपाध्यक्ष व महेश जोशी महासचिव भारत Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 'मिशन बुनियाद' परीक्षा में जैकबपुरा सरकारी कन्या विद्यालय की नवमी कक्षा की छात्राएँ जिनमें जया सुपु Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2025 : GAUTAM ; के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद की यूथ रेड क्रॉस सोसायटी ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सहयोग से विश्व रेड क्रॉ Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2025 : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद की सब डिवीजन सिटी-तीन बल्लभगढ़ के बिजली दफ्तर पर कर्मचारियों की माँगों की अनदेखी के आरोप में दफ्तर Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2025 : ओल्ड फरीदाबाद की प्रमुख समाजसेविका श्रीमती हरीश कुमारी धर्मपत्नी श्री मिथलेश की श्रद्धांजलि सभा आगामी 14 मई को सेक्टर-16 स्थित पंजाबी Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2025 : GAUTAM ; राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा पहल ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के अंतर्गत, जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमस Read More...