- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,25 February , 2025
CHANDIGARH NEWS 25 FEB 2025 : GAUTAM ; अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है, सरकार अपराधों में अंकुश लगाने में नाकाम रही है, हत्या, लूटपाट, डकैती, रंगदारी, बलात्कार, बलात्कार का प्रयास और छेड़छाड़ की वारदातें बढ़ रही है। नशा अपराधों को बढ़ा रहा है ऐसे में सरकार नशा भी नहीं रोक पाई है। सरकार को कानून व्यवस्था में सुधार की दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई थी तब भी सरकार ने अपराधों में अंकुश लगाने की बात कही थी पर सरकार की नीयत में कोई बदलाव नहीं दिखाई दिया है, कल भी कानून व्यवस्था ठप थी और आज तो इसका जनाजा ही निकला हुआ है। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। रोजाना हत्याएं हो रही है, जाने से मारने का प्रयास किया जा रहा है, महिलाओं से दुष्कर्म और छेडछाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। लूटपाट, डकैती और रंगदारी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। महिलाएं और बच्चियां न घर में और न ही घर के बाहर सुरक्षित है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में नशा विकराल रूप धारण करता जा रहा है और नशे के कारण ही अपराध होते है यानि नशा ही अपराधों की जननी है ऐेसे में सरकार को नशा खत्म करने की दिशा में भी काम करना होगा। लोगों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी सरकार की है और सरकार अपनी इस जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती।
कुमारी सैलजा ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश भर से आवाज उठती है पर कोई सुनवाई नहीं होती। वर्ष 2024 के आंकड़े बताते है कि महिलाएं कितनी सुरक्षित थी, प्रदेश में 1431 वारदातें दुष्कर्म की और इतनी ही वारदातें छेडछाड़ की हुई यानि प्रदेश में रोजाना चार महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुई और इतनी ही महिलाओं के साथ छेडछाड़ की गई। इस साल में 112 दुष्कर्म के केस दर्ज हुए। बावजूद इसके सरकार दावा करती आ रही है कि अपराधों में कमी आई है। प्रदेश में करीब दो हजार ऐसे स्थान यानि हॉट स्पाट है जहां पर महिलाओं के साथ अपराध की संभावना ज्यादा होती है साथ ही प्रदेश में 443 ऐसे रूट है जो महिलाओं को लेकर संवेदनशील है। प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था में सुधार करना चाहिए ताकि किसी प्रकार का भय न हो और आम व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित महसूस करता रहे।
NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता
PALWAL NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...
FARIDBAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM ; मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में JITO फरीदाबाद चैप्टर Read More...
कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वा
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनस Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर Read More...
बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...