HARYANA

HindustanVision Monday,24 February , 2025
विपुल गोयल ने हिसार में संजय डालमिया के समर्थन में विशाल जनसभा को किया संबोधित 

HISAR NEWS 24 FEB 2025 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को हिसार के वार्ड 14 में भाजपा प्रत्याशी  संजय डालमिया के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में स्थानीय भाजपा नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ता और भारी संख्या में आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने संबोधन में विपुल गोयल ने कहा कि पूरे हरियाणा की तरह हिसार में भी भाजपा के पक्ष में प्रचंड जनसमर्थन दिखाई दे रहा है और इस बार भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है और आने वाले निकाय चुनावों में जनता एक बार फिर भाजपा पर अपना विश्वास जताएगी।

विकास की निरंतरता के लिए भाजपा को समर्थन दें : विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा के विकास को गति दी है और अब निकाय चुनाव के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि 2 मार्च को होने वाले चुनाव में कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि शहर के विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ते रहें।

स्थानीय विकास योजनाओं पर जोर : उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी शहरों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, जल निकासी व्यवस्था को सुधारने, सड़कों के उन्नयन, स्वच्छता अभियान को सशक्त बनाने और स्मार्ट स्ट्रीट्स,दोगुनी स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर निकासी, आधुनिक कम्युनिटी हाल, लाइब्रेरी, ऑनलाइन सेवा केंद्र के साथ उच्चतम मानक की नागरिक सेवा देने के किए प्रतिबद्ध है

जनता को मतदान के प्रति किया जागरूक  : अपने संबोधन में  गोयल ने कहा, "मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।" प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार और मित्रों के साथ मतदान केंद्र पर जाकर भाजपा को विजयी बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता को ऐसे किसी भी व्यक्ति को वोट नहीं देना चाहिए जो विकास के नाम पर बहानेबाजी करता हो और जब काम कमल से होगा, तो वोट भी कमल को ही जाएगा।

इसी दिन विपुल गोयल ने हिसार में अन्य कई स्थानों पर भी विभिन्न पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विपुल गोयल ने हिसार में संजय डालमिया के समर्थन में विशाल जनसभा को किया संबोधित 

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome