HARYANA

HindustanVision Tuesday,07 January , 2025
सीएम सैनी ने नव-नियुक्त पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र;

CHANDIGARH NEWS 07 JAN 2025 : GAUTAM ; कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राजस्व विभाग के नव-नियुक्त पटवारियों का किया स्वागत, सुशासन का दिया संदेश हरियाणा सरकार ने बिना पर्ची, बिना खर्ची के सरकारी नौकरी का वादा निभाते हुए 26,000 युवाओं को रोजगार प्रदान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नव-नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नव-नियुक्त पटवारियों का स्वागत करते हुए उन्हें जनहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि यह नियुक्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली का प्रमाण हैं।

विपुल गोयल का सुशासन पर जोर:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, "हरियाणा के राजस्व विभाग में पारदर्शिता और सुशासन को साकार करने का हमारा ध्येय है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पटवारियों की नियुक्ति हुई है, जो हरियाणा के विकास में अहम योगदान देंगे।"
उन्होंने नव-नियुक्त पटवारियों को शुभकामनाएं देते हुए राजस्व विभाग को जनहित और सुशासन का प्रतीक बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व की सराहना:विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा का उल्लेख करते हुए कहा,
"मुख्यमंत्री ने बिना पर्ची, बिना खर्ची के 26 हजार युवाओं को रोजगार देकर हरियाणा के विकास का नया अध्याय लिखा है।" उन्होंने राजस्व विभाग में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार: हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी और डी की भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त कर दिया है और बार-बार परीक्षा देने की समस्या को दूर करने के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा (CET) लागू की है। इसके अलावा, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि को सेवा में शामिल करने की घोषणा भी की गई है।

राजस्व विभाग के विकास पर फोकस: कैबिनेट मंत्री गोयल ने कहा कि राजस्व विभाग सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने नव-नियुक्त पटवारियों को प्रेरित करते हुए कहा,
"आपकी मेहनत और ईमानदारी से हरियाणा का राजस्व विभाग पूरे देश में एक मिसाल बनेगा।"

सीएम सैनी ने नव-नियुक्त पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र;

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome