FARIDABAD

HindustanVision Monday,02 December , 2024
डीसी ने समाधान शिविर में सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 02 DEC 2024 ; GAUTAM ; जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में काफी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जिनकी सुनवाई डीसी विक्रम सिंह द्वारा की गयी।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याण के साथ जन समस्याओं के समाधान को समर्पित है। लोगों की हर प्रकार की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए समाधान शिविरों के आयोजन की अनूठी शुरूआत की गई है। आम जनमानस को इसका पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। प्रशासन आगे बढ़कर लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनका समाधान कर रहा है। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटेगा।

डीसी ने बताया कि समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की प्रमुख समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। इनमें प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, लोकल बॉडी का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, म्युनिसिपल कमेटी से नक्शा अनुमोदन, बिजली-सिंचाई-सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड को शामिल किया गया है। इनसे संबंधित हर प्रकार की शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविर में संपर्क किया जा सकता है।

डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सेक्टर-12 स्थित उपायुक्त कार्यालय, नगर निगम सहित सभी उपमंडल अधिकारी कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है।

समाधान शिविर में डीसीपी सेंट्रल ऊषा, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य कई विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। 

डीसी ने समाधान शिविर में सुनी समस्याएं

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome