- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,03 November , 2024
FARIDABAD NEWS 03 NOV 2024 : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा पर जिला वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन पॉकेट-ए सेक्टर 28 में अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर सेक्टर वासियों ने मंत्री राजेश नागर को फुलमाल एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
हरियाणा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक महत्व के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्पराओं का प्रतीक है। भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है, जो हमें सिखाता है कि हमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और श्रद्धा रखनी चाहिए।
स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने नागरिकों से अपील की है कि गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। हमें प्राकृतिक संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहिए और अपने आस-पास हरियाली बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का यह प्रयास हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में सहायक होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण भी करेगा। उन्होंने ने कहा कि हमें यह संकल्प करना है कि इंदौर सिटी की तर्ज पर अपने प्रदेश को साफ सुथरा करना है और हम सबको मिलकर अपने शहर को साफ़-सुथरा रखना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक बी आर सिंगला, चरण सिंह, विक्रम कपूर, आर पी सिंह, नरेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीष वैश्य, पीके गर्ग, तेजपाल, भारत भूषण गुप्ता, कौशल बाटला, बलराज गुप्ता, डीके जैन, संजय कसाना, जयवीर खटाना सहित अन्य कई सेक्टरवासी उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...