FARIDABAD

HindustanVision Sunday,03 November , 2024
विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं के समर्पण को सराहा

FARIDABAD NEWS 03 NOV 2024 : फरीदाबाद 89 से विधायक और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-10 की पुष्प वाटिका में कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक भव्य स्नेह भोज और समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ एजेंट और बूथ समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला नेतृत्व के साथ भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा भी मौजूद थे।

विपुल गोयल ने भारी बहुमत से मिली चुनावी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में चुनाव एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा संगठन लड़ता है और जीत का श्रेय भी पूरे संगठन को जाता है। उन्होंने कहा, "आप सभी के समर्पण और निष्ठा से हमें इस चुनाव में 48,388 वोटों से ऐतिहासिक जीत मिली है, जिसमें 65% से अधिक वोट भाजपा के पक्ष में आए हैं।"

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि जैसे किसी भवन की मजबूती उसकी नींव से होती है, वैसे ही पार्टी की सफलता बूथ स्तर पर हो रहे कार्यों पर निर्भर करती है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, पोलिंग एजेंटों, बूथ समितियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों का धन्यवाद करते हुए कहा, "इस जीत का मूल कारण बूथ स्तर पर की गई आपकी कड़ी मेहनत है, जिसने संगठन को मजबूती दी है। लोकतंत्र में बूथ ही सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है, और जनता जब तक संगठन से नहीं जुड़ती, तब तक जीत सुनिश्चित नहीं होती।"

विपुल गोयल ने जोर देकर कहा कि इस जीत में कार्यकर्ताओं और जनता का साथ ही मुख्य आधार रहा है। उन्होंने कहा, "जब चुनाव चल रहा था, तो मैंने कहा था कि जीतने पर हर कार्यकर्ता और जनता जीतेंगे। आज, उस वादे पर खरा उतरते हुए, मैं कैबिनेट मंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी को आप सभी के सहयोग से निभाने का संकल्प लेता हूं।"

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव खत्म होने के साथ जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई, बल्कि उनकी असली परीक्षा अब शुरू होती है। "चुनाव एक छोटा अभियान था, जिसमें हमने बड़ी जीत पाई है, पर जनसेवा का हमारा मुख्य अभियान अब शुरू हो रहा है," उन्होंने कहा। साथ ही, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे इसी जिम्मेदारी को चुनाव की मेहनत की तरह ही आपस में बांटकर निभाएं।

विपुल गोयल ने कहा, "हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करना है। हम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी, और शीर्ष नेतृत्व को यह दिखाना चाहते हैं कि फरीदाबाद में भाजपा का प्रतिनिधित्व जनसेवा के सबसे उच्च मानकों पर खरा उतरेगा। हमें मिलकर ऐसा काम करना है कि अगली बार चुनाव में जनता को हमारे काम पर पूर्ण विश्वास हो।"

गोयल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के परिवार का हिस्सा मानते हुए उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, "भले ही हमें फरीदाबाद में सर्वाधिक वोट मिले हैं, लेकिन जिन वोटों की कमी रही, उनके लिए सेवा में किसी तरह की कमी नहीं रखनी है। पूरी हरियाणा की जनता हमारी है, और हमारा लक्ष्य है कि अपने काम और सेवाभाव से हम सभी का दिल जीतें।"

कार्यक्रम का समापन विपुल गोयल के इस संकल्प के साथ हुआ कि भाजपा संगठन के सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा और विकास की दिशा में मिलकर काम करेंगे, ताकि हरियाणा में भाजपा का जनाधार और मजबूत हो सके। 

विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं के समर्पण को सराहा

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome