- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,03 November , 2024
FARIDABAD NEWS 03 NOV 2024 : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में श्री सिद्धदाता आश्रम में गोवर्धन पूजा सविधि संपन्न हुई।
इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने गोमय से निर्मित गोवर्धन स्वरूप का पूजन किया और भक्तों को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर स्वामीजी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से आम नागरिक को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया और देवराज के अहंकार को नष्ट किया। इस प्रकार अपने धन जन की रक्षा से प्रसन्न होकर गोप जनों ने भगवान की जय जयकार की। भगवान ने हमें इस लीला के माध्यम से सिखाया कि हमें किसी भी स्थिति में अहंकार से बचना चाहिए। अहंकार हमेशा ही पतन का कारण होता है। दूसरा हमें समाज के जरूरतमंदों वर्ग की मदद करनी चाहिए। इस प्रकार समाज साथ साथ बढ़ेगा तो सभी समृद्ध होंगे। भगवान ने हमें सिखाया है कि अपनी क्षमता के अनुसार हम सभी को सेवा अवश्य ही करनी चाहिए।
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने बताया कि भगवान की हर लीला हमारे लिए एक संदेश प्रदान करती है। हमें भगवान की लीलाओं को कहानी के रूप में न लेकर जीवन उद्देश्यों के निर्माण के रूप में स्वीकार करना चाहिए।
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने सभी से गोवंश की रक्षा करने और जीवन में गोगव्यों को प्रयोग में लाने की बात भी कही। इस अवसर पर उन्होंने सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया। सभी ने भगवान के गोवर्धन स्वरूप की परिक्रमा लगाई और सुख समृद्धि की कामना की।
NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता
PALWAL NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...
FARIDBAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM ; मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में JITO फरीदाबाद चैप्टर Read More...
कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वा
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनस Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर Read More...
बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...