- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,03 October , 2024
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2024 : GAUTAM ; आज शारदीय नवरात्र धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गए। इन नौ दिनों में श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में अनुष्ठान आयोजित होंगे। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भागीदारी करेंगे।
आज प्रथम दिवस यहां माता रानी का घट स्थापित किया गया। यह घट स्थापना आश्रम के युवराज अनिरुद्धाचार्य ने सविधि की जिसके बाद पीठाधिपति अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने आरती कर सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद दिया।
इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने आज प्रथम दिवस मां शैलपुत्री के स्वरूप का पूजन किया और सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि के कामना की।
स्वामीजी ने सभी से सदाचार से रहकर अनुष्ठान करने की प्रेरणा दी और इन नौ दिनों में शक्ति की आराधना कर सकारात्मकता मांगने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब सकारात्मकता आपके पास होती है तो बाकी सब काम अपने आप बनने लगते हैं। स्वामीजी ने बताया कि श्री सिद्धदाता आश्रम की स्थापना काल 1989 से ही नवरात्रि में यहां हर वर्ष अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में भक्त यहीं रहकर जाप करते हैं। इससे उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
बता दें कि फरीदाबाद सूरजपुर रोड पर स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में देश दुनिया से लोग आते हैं और अपनी प्रार्थनाएं करते हैं जो कि यहां पर कुछ ही परिक्रमा लगाने से पूर्ण हो जाती है। रामानुज स्वामी के मत को मानने वाले यहां के लोग सहज भक्ति में लीन पाए जाते हैं। इसकी स्थापना जगतगुरु स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने 1989 में की थी और आश्रम परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम वर्ष 2007 में लोगों को अर्पित किया गया था। जिसके बाद स्वामीजी ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके बाद स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य इस दिव्य धाम को संभाल रहे हैं और हजारों हजार भक्तों की प्रेरणा के स्रोत हैं।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...