FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,01 October , 2024
मोदी जी को देखने के लिए पलवल में उमड़ा जनसैलाब

प्रदेश में सत्ता की राह आसान कर गई मोदी की जन आशीर्वाद रैली : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 01 OCT 2024 : GAUTAM ; 
 भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को हरियाणा के पलवल की ब्रज भूमि में पहुंचे, जहां भारी जनसमूह ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री को देखने के लिए दूर-2 से लोग रैली में आए हुए थे। भारी भीड़ को देख गदगद हुए राजा नाहर सिंह और राजा जैत सिंह की वीर धरा को प्रणाम करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गेहूं के बालों का बुका देकर स्वागत किया। जन आशीर्वाद रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्साह और उमंग से भरा हुआ यह दृश्य हरियाणा में चुनाव के नतीजों का अहसास दिला रहा है। आपके आशीर्वाद और आपके सहयोग के लिए हम आपके बहुत आभारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की एकता और अखंडता को तोडऩा चाहती है और इसके लिए वो तरह-2 के झूठ का प्रयोग करती है। हमें कांग्रेस की सोच और साजिश को कभी भी सफल नहीं होने देना है। इसलिए पूरे हरियाणा को संकल्प लेना है, जो लोग भारत को प्रेम करते हैं वो सब एकजुट रहेंगे और देश के लिए वोट करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस से सबसे अधिक नाराजगी दलित, वंचित और पिछड़े समाज की। मां-बेटी की राजनीति को चमकाने के लिए अब दलित मोहरा नहीं बनेंगे।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज हरियाणा में तो चुनाव चल रहा है, लेकिन जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान चल रहा है और लोग बड़ी संख्या में लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। इसलिए आप भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान का प्रयोग अवश्य करें। हरियाणा की यादों को ताजा करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैंने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में लम्बे समय तक हरियाणा की लम्बी राजनीति को देखा है। हरियाणा के अलग-2 क्षेत्र में मुझे चुनाव प्रचार के लिए, जनता जनार्दन के दर्शन करने का मौका मिला है। आज इस चुनाव की मेरी यह अंतिम सभा है और आप लोगों ने मेरी इस अंतिम सभा को चार चांद लगा दिए। आज गांव-2 में चारों तरफ भाजपा की लहर है। हर जगह एक ही आवाज गूंज रही है, भरोसा दिल से, भाजपा फिर से। हरियाणा का तो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है केन्द्र में जिसकी सरकार रहती है, हरियाणा वहीं रहता है। आपने दिल्ली में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई, अब यहां तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना है। कांग्रेस का फार्मूला है न काम करो, न दूसरे को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक सीमित, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत करना और परिणाम लाकर दिखाने पर केन्द्रित है। कांग्रेस को लगता है 10 साल हो गए हैं, हरियाणा वाले उनको थाली में परोसकर सत्ता दे देंगे।

जन आशीर्वाद रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर ब्रज की पावन भूमि में पधारे हैं। उन्होंने कहा कि नीति, नीयत और नेतृत्व सही हो तो दस सालों में बहुत कुछ हो सकता है। जब मैं किसी गरीब के घर जाता हूं तो वहां प्रधानमंत्री आवास का बोर्ड लगा हुआ मिलता है, टॉयलेट भी बना हुआ मिलता है और जब वो चाय बनाकर लाते हैं तो बताते हैं गैस भी भारत सरकार द्वारा दी जा रही है। भाजपा ने उस गरीब को बदला, जिसे पिछली सरकारों ने अपने हालात पर छोड़ दिया था। भारतीय जनता पार्टी उस व्यक्ति तक पहुंची, जहां तक सरकार का कोइ नुमाइंदा नहीं पहुंच पाता था। द्वारका एक्सप्रेस वे, मुंबई एक्सप्रेस वे, नेशनल हाईवे 10 साल में हरियाणा को मिले। रेवाड़ी में एम्स का काम शुरू हो चुका है, झज्जर में एम्स का कैंसर सेंटर बन चुका है। देश की आयुर्वेदिक युनिवर्सिटी हरियाणा में बनने जा रही है। आज हरियाणा का लाल सीमा पर जाता है तो पत्थरबाजों द्वारा उसकी जान नहीं ली जा सकती, यह बदलाव पिछले 10 सालों में हुआ है। कांग्रेस का एक ही सिद्धांत है ‘झूठ बोलो और राज करो’। आज राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान लेकर हरियाणा की पर्यटन यात्रा पर आए हैं। इनकी मोहब्बत की दुकान में नौकरियों से लेकर घोटाले तक सब बिकते हैं। कांग्रेस के नेता अपने पविार का घर भरने और हरियाणा को लूटने के लिए आते हैं। प्रधानमंत्री ने 5 तारीख को धारा 370 खत्म की, 5 तारीख को अयोध्या मंदिर का निर्माण शुरू किया और अब एक बार फिर 5 तारीख को हरियाणा एक नया इतिहास लिखेगा।

रैली में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया और कहा कि पलवल में आयोजित हुई जन आशीर्वाद रैली हरियाणा के चुनाव नतीजे बदलने का काम करेगी और एक बार फिर हरियाणा में भाजपा सरकार बनाएगी। रैली में उमड़े भारी जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भी लोगों के दिलों में बजते हैं। हरियाणा की पावन धरती पर मोदी की यह आखरी रैली, नि:संदेह लोगों के ह्रदय परिवर्तन करने वाली है। रैली में उमड़े भारी जनसमूह ने कांग्रेसियों के होश उड़ा दिए हैं और उनको अपनी हार निश्चित नजर आने लगी है। विपुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए हरियाणा में फिर एक बार भाजपा सरकार लाना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सभी जाति, सभी धर्मों को साधने का काम किया है। आज कांग्रेस पार्टी की नैया डूब रही है और डूबती नैया में कोई सवार नहीं होना चाहता।
जन आशीर्वाद रैली में उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पलवल जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, विपुल गोयल, राजेश नागर, संजय शर्मा, टेकचंद शर्मा, मूलचंद शर्मा, सतीश फागना, धनेश अदलखा, गौरव गौतम सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

मोदी जी को देखने के लिए पलवल में उमड़ा जनसैलाब

More News

11/13/2026 3:58:48 PM
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...


Welcome