- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,01 October , 2024
FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2024 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा है कि भाजपा की गरीब विरोधी नीतियों के चलते जहां बेराजगारी बढ़ रही है वहीं घपले-घोटालों का राज चल रहा है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है और पोर्टल व फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। वहीं विकास के नाम पर कुछ दिखाई नहीं देता और विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले ही हो रहे हैं। तिगांव क्षेत्र में जहां सडकों का बुरा हाल है वहीं सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले में जितनी भी विकास योजनाएं दिख रही है वह सब कांग्रेस सरकार की ही दैन है। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि कांग्रेस सरकार बनते ही तिगांव क्षेत्र में समानता से विकास और रोजगार की रफ्तार बढाई जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी रोहित आज अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत तिगांव के सांई नगर, घुडासन, अंबेडकर नगर भुपानी, पल्ला थाना, सेहतपुर, अगवानपुर, इस्माईलपुर व बसंतपुर में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। सभाओं में भारी संख्या में मौजूद लोगों ने जहां रोहित नागर को फूलमालाओं से स्वागत कर अपने समर्थन का ऐलान किया वहीं उन्हें इलाके के सम्मान रूपी पगडी भी बांधी गई। इस दौरान जगह-जगह जेसीबी लगाकर उनके ऊपर पुष्पवर्षा कर विजयी आर्शीवाद भी दिया।
भारी भीड से उत्साहित हो लोगों की होंसलाअफजाही करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि लोगों के जोश से साफ है कि तिगांव की जनता में कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है जिससे विपक्षी निराश व हताश हंै। भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं। जनता इनके जुमलों को अच्छी तरह जान चुकी है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने नागरिकों से कांग्रेस के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए तिगांव क्षेत्र विकास के पथ पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में तिगांव क्षेत्र को दिशाहीन किया है। जुमलेबाजी की इस सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। ऐसे में अब वक्त आ गया कि इन जम्लेबाज भाजपाईयों को अपनी वोट की ताकत से अपनी शक्ति का परिचय कराकर कांग्रेस के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर तिगांव क्षेत्र की हरियाणा में अलग पहचान कायम करें। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से लोगों का आर्शीवाद उनके प्रति बढ़ता जा रहा है उससे साफ है कि इस बार तिगांव क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की बडी जीत होगी और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही तिगांव क्षेत्र को विकास की नई-नई सौगातें दी जाएंगी।
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-2, मिल्क प्लांट रोड स्थित पानी की टंकी के समीप वार्ड नंबर 42 एवं वार्ड नंबर 43 के बहुप्रतीक्षित जन सेवा केंद्र के निर्माण Read More...
FARIDABAD NEWS 131 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आ Read More...
लगभग 250 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has announced a golden opportunity for students aspiring to pur Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-35 से महाअभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स् Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : महिला सवर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं ंसेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक स Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) में तीन सप्ताहीय अनिवार्य फाउ Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : 13 मई को सरकार और नपा. कर्म. संघ व अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को लागू न किए जाने के Read More...