FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,01 October , 2024
भाजपा ने हरियाणा में समाप्त किया भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का सिस्टमः सीएम धामी

FARIDABAD NEWS 01 SEPT 2024 : GAUTAM : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को फरीदाबाद, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। उन्होंने जनता से आगामी 05 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसभा के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी की गाड़ी पर बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। पूरे हरियाणा में 40 राजमार्गों का निर्माण किया गया है। पहले हरियाणा रेलवे का जो बजट मात्र ₹300 करोड़ होता था, उसे बढ़ाकर ₹3000 करोड़ कर दिया गया है। ₹1530 करोड़ की लागत से पूर्वी फरीदाबाद को पश्चिमी फरीदाबाद से जोड़ने वाली दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। ₹262 करोड़ की लागत से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा में 1.19 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड और झज्जर में कैंसर संस्थान बनाया गया है।फरीदाबाद को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हरियाणा में लोगों को जीवन बेहतर बना रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा की धरती से शुरू हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सुखद परिणाम सामने आ रहे है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हरियाणा में लिंगानुपात एक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस और उसकी समर्थक पार्टियां हरियाणा को फिर से भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद के दलदल में धकेलना चाहती है। पहले कांग्रेस के पर्ची-खर्ची सिस्टम के कारण गरीब मां-बाप के प्रतिभावान बेटे बेटियों को नौकरी नहीं मिल पाती थी। खुलेआम भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का खेल चलता था, जिसे भाजपा ने खत्म करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीबों की जमीन छीन कर उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेच दी जाती थी और दलितों, महिलाओं पर अत्याचार होते थे। हरियाणा में गुंडाराज हावी था, जिसे भाजपा ने समाप्त करने का काम किया है। अब हरियाणा के अंदर पारदर्शिता की सरकार है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस-जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहां का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है। हिमाचल प्रदेश में सरकार के पास कर्मचारियों की तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं बचे है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां बस वोट काटने के लिए खड़ी है। दिल्ली में इस पार्टी ने भ्रष्टाचार और ड्रामेबाजी के सिवाए कुछ नहीं किया। आप के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में प्रदूषण के लिए हरियाणा को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को इन बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा इस चुनाव में हरियाणा की जनता अपने वोट की ताकत से देश विरोधी भ्रष्टाचारी और परिवारवाद वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को हरियाणा से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार बोरा, पूर्व विधायक, विमला, गोपाल उनियाल, सुमन, हरेंद्र भडाना आदि  मौजूद रहे।

भाजपा ने हरियाणा में समाप्त किया भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का सिस्टमः सीएम धामी

More News

3/19/2026 6:52:25 PM
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय : सीटीएम अंकित कुमार
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार "समाधान शिविर&q Read More...

3/19/2026 6:48:24 PM
राज्यसभा में कर्मवीर बौद्ध के निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM ; कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो साधारण से कार्यकर्ता को कहां से कहा तक पहुंचाने का काम करती है और यही सोच राहुल गांधी की है Read More...

3/19/2026 6:37:00 PM
J.C. Bose University hosts HR Conclave to Bridge Employability Skills Gap

FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM :  With a view to bridging the employability skills gap among students, the Employment and Training Office of J.C. Bose University Read More...

3/19/2026 6:35:06 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में चैत्र नवरात्र पर विशेष पूजन प्रारंभ

FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में मां भगवती के नौ रूपों की आराधना के लिए आज घट की स्थापना संपन्न हुई। इस अवसर पर आश्रम के अ Read More...

3/19/2026 6:28:56 PM
100वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे अमरनाथ बागी ने किया नवरात्र का शुभारंभ

नवरात्र पर्व का आगाज: ज्योति प्रज्वलित कर मां का आशीर्वाद लिया श्रद्धालुओं ने
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 ; GAUTAM : पांच-ए ब्लॉक स्थित श्री हरि मंदिर में चैत्र Read More...

3/19/2026 6:18:54 PM
अवैध मांस दुकानों पर सख्ती, बिना लाइसेंस संचालन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 ; GAUTAM : राज्य के सभी नगर निकायों को सख्त निर्देश अवैध दुकानों की पहचान कर तुरंत बंद करें, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास संचालन Read More...

3/19/2026 6:14:42 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई नवरात्रों की शुरुआत

नवरात्रों में पूजा अर्चना करने से समाज में आती है सुख-समृद्धि : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर ए Read More...

3/18/2026 7:50:13 PM
सही कैरियर चुनने के लिए जागरूक रहें युवा : डॉ. नेहा सिंह

FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, बड़खल द्वारा होटल प्रबंधन संस्थान (Institute of Hotel Management) बड़खल में व्यावसायिक मार्गदर्शन सेमीनार का Read More...


Welcome