FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,06 August , 2024
निगम आयुक्त की हठधर्मिता एवं नियमों के विरुद्ध मुख्यालय पर आंदोलन शुरू

FARIDABAD NEWS 06 AUG 2024 ; GAUTAM ;  नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने निगम आयुक्त की हठधर्मिता एवं नियमों के विरुद्ध सफाई कर्मचारी एवं सीवर मैनो के शोषण का आरोप लगाते हुए निगम मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया है। आज भोजन अवकाश के समय कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरु चरण खांडिया की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का संचालन यूनियन के सचिव कृष्ण चिंडालिया ने किया। प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपाध्यक्ष कमला, जिला के प्रधान दलीप बोहत, कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार व जिला सचिव अनिल चिंडालिया सर्व कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह बालगुहेर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के सभी नेताओं ने निगम आयुक्त द्वारा सफाई निरीक्षक हरवीर सिंह रावत को गैर कानूनी एवं बगैर कसूर के सस्पेंड करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तुरंत प्रभाव से बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निगम के पास कूड़ा उठाने के साधन ही नहीं है तो सफाई निरीक्षक कैसे कूड़ा उठावाएंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम आयुक्त सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के साधन दिए बगैर चार से पांच किलोमीटर दूरी तक रिक्शा खींचने के लिए महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों को मजबूर कर रही हैं, जो अमानवीय होने के साथ-साथ सफाई कर्मचारी सेवा नियमों के विरुद्ध भी है।
श्री शास्त्री ने निगम प्रशासन एवं निगम आयुक्त पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में सिविल मूल क्षेत्राधिकार रिट याचिका सिविल नंबर 2003 का 583 के संदर्भ में 27 मार्च 2014 को दिए गए फैसले के अनुसार सीवर में उतरकर मैन्युअल कार्य न करने के आदेशों की भी उल्लंघन करने का भी आरोप लगाते  हुए कहा कि नगर निगम के क्षेत्र में सीवर का कार्य ठेकेदारों को दिया गया है। ठेकेदार इस कार्य में लगे कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं वही मोटा घोटाला भी किया जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की उल्लंघन करते हुए सीवर मैनो  से बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतार कर कार्य करवा जा रहा है, जिस कारण लगातार कई मौते हो चुकी है।
श्री शास्त्री ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट लेबर रूल्स एंड नोटिफिकेशन के अनुसार श्रमिकों को पूरा वेतन सभी अधिकार एवं नियमों के अनुसार दिलवाने का काम प्रिंसिपल अधिकारी का होता है नियम अनुसार निगम आयुक्त ही प्रिंसिपल अधिकारी है जो नियम एवं कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मांग की है कि इस उत्पीडऩ पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए अन्यथा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा मानव आयोग, एससी एसटी आयोग एवं सफाई कर्मचारी आयोग को पत्र लिखित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग करेगा।
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खंडिया ने कहा कि नगर निगम में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को एक्सग्रेसिया के तहत नौकरी एवं उनके हिसाब किताब के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। कर्मचारियों को समय पर एसीपी का लाभ, एलटीसी का लाभ एवं अन्य सेवा लाभ नहीं दिए जाते हैं, 6 6 महीने तक निगम आयुक्त कर्मचारियों की फाइलों का निपटान नहीं करती है, श्री खंडिया ने 1 अगस्त को सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित किए गए, सम्मान समारोह में लेखा अधिकारी द्वारा सभी कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ नहीं दिए हैं, इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। श्री  खांडिया ने चेतावनी दी है कि तुरंत प्रभाव से सभी सेवानिवृत कर्मचारियों के लाभ दिए जाएं अन्यथा शुक्रवार 9 अगस्त को निगम मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता दर्शन सोया, रघुवीर चौटाला, महेंद्र कुडिय़ा, प्रेमपाल, श्रीपाल मोरिया, धर्म सिंह मुल्ला, ज्ञानवती, कमल, नीतू, रोशनी, कमलेश आदि ने भी भाग लिया।

निगम आयुक्त की हठधर्मिता एवं नियमों के विरुद्ध मुख्यालय पर आंदोलन शुरू

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome