FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,06 August , 2024
समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का हो रहा तुरंत निवारण : विक्रम सिंह

FARIDABAD NEWS 06 AUG 2024 : उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जनता की शिकायतों के समाधान के लिए 'समाधान शिविर' के रूप में नई पहल की है। सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से जिला में 'समाधान शिविर' लगाकर लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को समाधान शिविर में 47 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 12 शिकायतों पर मौके पर ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत दी गई। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शिकायत पर पूरा फोकस किया जा रहा है व तत्परता के साथ समाधान किया जा रहा है। पूरा प्रशासन बेहतर तालमेल बनाकर कार्य कर रहा है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, पेयजल, स्वामित्व रजिस्ट्री सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनी गईं। आमजन अपनी शिकायतों को लेकर समाधान शिविरों में निरंतर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ नागरिकों की शिकायतों के समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नागरिकों की समस्याओं का निवारण करवा रहे हैं।

इस अवसर पर डीसीपी उषा, एसडीएम फरीदाबाद शिखा अंतिल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अजित सिंह, रेवेन्यू से जितेंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज़ खान, जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा  सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का हो रहा तुरंत निवारण : विक्रम सिंह

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome