- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,06 August , 2024
FARIDABAD NEWS 06 AUG 2024 : ओल्ड फरीदाबाद स्थित हनुमान नगर की गली नंबर-12 में व्याप्त बुनियादी समस्याओं के चलते स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने आज अपने साथियों के साथ हनुमान नगर में जाकर वहां व्याप्त समस्याओं का बारीकि से अध्ययन किया और भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इस मौके पर दिनेश गुप्ता, हिमांशु गर्ग, प्रतीक गर्ग, प्रवेश शर्मा, केएस चौहान, महेश, अकुंर, राहुल, विवेक मोहन, नरेंद्र ठाकुर, कृष्ण दत्त शर्मा, एसएस चौहान, सुधीर शर्मा, रावत जी, महेंद्र चौहान, नरेंद्र त्यागी, वाल्मीकि जी, डा. भाटी, राकेश कपूर, मुकेश अग्रवाल, मेश बांकुरा, श्रीमती इंदु, खुशबू, लक्ष्मी, राखी, पिंकी, ज्योति, शांति शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान वहां भारी संख्या में मौजूद स्थानीय महिलाओं व पुरुषों ने सुमित गौड़ को बताया कि उक्त गली में बिना बारिश के ही सीवरेज का गंदा पानी सडक़ों और गलियों में भरा हुआ है, जिससे दुर्गंध उठती रहती है और यहां बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है, वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है, जिससे लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। इसके अलावा यहां लगे बिजली के खम्भों से तारें नीचे लटकी हुई है, जिससे कभी भी हादसा होने का भय बना रहता है इन समस्याओं के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा का विकास केवल कागजों में सिमटा हुआ है, भ्रष्टाचार का पर्याय बनी इस सरकार ने विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगाई, यही कारण है कि आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। सुमित गौड़ ने प्रशासन व सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और उसके बाद फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त सभी समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा।
बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद फरीदाब Read More...
वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि पर भक्ति और शरणागति का संदेश
श्रीसिद्धदाता आश्रम के कोने कोने में फैली है वैकुंठवासी श्रीसदगुरुदेव महाराज की आभा
FARI
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों में हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। अत्यधिक तापमान बच्चो Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आगामी 23 मई को रोहतक में सद्भावना यात्रा के समापन Read More...
Dr. Prabhat Manocha
NEW DELHI NEWS 22 MAY 2026 : Quantum computing is rapidly evolving from experimental research into a practical engineering reality. While i
Read More...
वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क
Read More...