HARYANA

HindustanVision Thursday,23 May , 2024
अब भारत को कोई देश आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता : राजनाथ सिंह

PALWAL NEWS 23 MAY 2024 : GAUTAM :  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारे देश ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में विश्व के लोगों की भारत के प्रति धारणा बदली है। अब संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर भारत को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है। पलवल में गरजते हुए श्री सिंह ने कहा कि अब भारत को कोई देश आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता। यदि कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की कोशिश भी करेगा तो भारत की सेना द्वारा उसे उसकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
रक्षामंत्री ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में पलवल विधानसभा के खादर क्षेत्र के गांव सोलड़ा में आयोजित विजय संकल्प रैली में बोलते हुए कहा कि भारत विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने जा रहा है, जो समूचे विश्व के कल्याण के लिए कार्य करेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना के शौर्य और पराक्रम को देखते हुए सीमाओं पर बुनियादी ढांचा को मजबूत बनाया गया है। सेना को हर तरह से ताकतवर बनाने का कार्य मोदी सरकार ने इन 10 वर्षों में किया है।
रैली में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व के शक्तिशाली देशों के राष्ट्रपति भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान देते हैं जिससे 140 करोड़ भारतवासियों का मस्तक स्वभाविक रूप से ऊपर हो जाता है। भारत ज्ञान और विज्ञान में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल किया और चंद्रयान 3 की दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई। भारत पहला ऐसा देश है जिसने दक्षिण धु्रव पर चंद्रयान को उतारने में सफलता प्राप्त की है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आर्थिक ताकत के रूप में भी आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री मनमोहन के समय में भारत 11वें स्थान पर था, वहीं वर्ष 2014 तक भी भारत की यही स्थिति थी, लेकिन मोदी के कुशल नेतृत्व में अब भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत वाला देश बना है। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्री और वित्तीय संस्थाओं की रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2027 तक भारत आत्मनिर्भर भारत और आर्थिक रूप से मजबूत भारत बनकर उभरेगा और वर्ष 2070 तक हमारा देश को सबसे धनवान देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर भारत नहीं, बल्कि ताकतवर भारत बन चुका है। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सेना के लिए ढांचागत सुविधाऐं जैसे सडक़, बिजली, पानी तथा अन्य सामान नहीं दिया, लेकिन भाजपा ने सेना को बुनियादी सुविधाऐं देकर सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। चीन और पाकिस्तान जब भी नापाक हरकत करता है तो हमारी सेना उनकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब देती है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत लगातार बदतर हो रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।  अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया। प्रभु राम अपनी कुटिया से निकलकर अपने महल में प्रवेश कर चुके हैं। भारत में राम राज्य का आगाज हो चुका है। कृष्णपाल गुर्जर की तारीफ करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि कृष्णपाल साफ व स्वच्छ छवि के नेता हैं। कृष्णपाल गुर्जर ने अपने दस वर्ष के संसदीय कार्यकाल में लोगों की निस्वार्थ सेवा की है, इसलिए 25 मई को भाजपा को वोट देकर कमल खिलाने का कार्य करें, क्योंकि कृष्णपाल गुर्जर को दिया गया एक-एक वोट सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेगा।
भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद की धरा पर पधारने पर केंद्रीय राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद सदैव उन पर रहा है, जब भी वह चुनाव लड़े हैं, राजनाथ सिंह जी उन्हें आर्शीवाद देने जरूर आए हैं। जब वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उनके आर्शीवाद से मुझे हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष बनकर कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि दस साल पहले देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाई और उस सरकार ने भारत को नई दिशा दी है। खादर का यह क्षेत्र फरीदाबाद के पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता था, जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद यह क्षेत्र फरीदाबाद का ताज होगा,
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली एयरपोर्ट बनने का लाभ गुरुग्राम को मिला उसी तरह जेवर एयरपोर्ट बनने का लाभ फरीदाबाद को मिलेगा। किसानों की जमीनों के भाव आसमान छूएंगे और उनके यहां खुशहाली आएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भारत के स्वाभिमान और उसकी प्रभुत्ता के लिए आने वाली 25 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करके नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करे।
इससे पहले भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर व क्षेत्र की कौने-कौने से आई मौजिज सरदारी ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।  इस मौके पर जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, विधायक दीपक मंगला, नयनपाल रावत, पलवल जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, ठाकुर हरेंद्रपाल राणा, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, लोकसभा प्रभारी जीएल शर्मा, जवाहर सौरोत, सोहनपाल छोकर, दीपक डागर, गौरव गौतम, वीरपाल दीक्षित, विरेंद्र बैंसला, भगत सिंह घुघेरा, सरपंच राजेश ठाकुर सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

अब भारत को कोई देश आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता : राजनाथ सिंह

More News

11/13/2026 3:58:48 PM
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...


Welcome