- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,16 September , 2023
NEW DELHI NEWS 16. SEPT 2023 ; GAUATM : विप्र फाउंडेशन ने नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 7 6वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। उनके दिल्ली स्थित आवास पर विप्र फाउंडेशन के द्वारा एक भव्य आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का आयोजन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने किया। इस मौके पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वृंदावन से खास तौर पर मंगवाया 75 किलो का विशेष केक काटकर विप्र बंधुओं की खुशी को दोगुना किया।
वृंदावन से आए पुजारियों (ब्राह्मणों) ने मंत्रोच्चारण, शंखनाद और उदघोष के बीच भूपेंद्र हुड्डा को श्री बांके बिहारी का विशेष आशीर्वाद भी दिया। विप्र फाउंडेशन की ओर से मिले प्यार और सम्मान व आशीर्वाद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को 76 वर्ष हो गए, पूरे देश में आजादी के अमृत उत्सव मनाए जा रहे हैं। उन्हें खुशी है कि उन्होंने आजाद देश की सरजमीं पर अपनी आंखें खोलने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्वतंत्रता सैनानी परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादा और पिता स्वर्गीय चौधरी रणबीर
सिंह हुड्डा स्वतंत्रता सैनानी थे। उन्हें गर्व है कि उन्हें सैनिक परिवार में जन्म लेने का अवसर मिला। उन्होंने समारोह में आए सभी का आभार व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की तरक्की की कामना भी की। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विप्र फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना काल में विप्र फाउंडेशन की ओर से की गई सेवाओं को याद किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनके लंबे जीवन की कामना की।
गिरीश भारद्वाज ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के विकास पुरूष हैं। हुड्डा साहब के नेतृत्व में कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में अविस्मरणीय उपलब्धियां हासिल की। हुड्डा साहब ने प्रदेश को नंबर वन का खिताब दिलाया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस हरियाणा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौ० उदयभान,राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक कुलदीप वत्स,विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम, विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप वत्स, विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष फरीदाबाद संजय शर्मा, पूर्व पार्षद बालकिशन, विवेक वशिष्ठ, देशराज शर्मा, डॉ० रामनारायण भारद्वाज,टेकचंद शर्मा,देव शर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहें।
‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ
Read More...
- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात Read More...
- किसी भी शिकायत पोर्टल पर एक भी शिकायत लंबित न रहे
- ओवरव्यू शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा कर एटीआर सही तरीके से अपलोड करें अधिकारी
- एटीआर पर सक्षम अधिकारी के हस
Read More...
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एवं सेवा वाहन के संचालक सतीश चोपड़ा के पिता गुलाब चंद चोपड़ा का कल निधन हो गया। वह अपन Read More...
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ सार्वजनिक गणेश उत्सव
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : &nbs Read More...