- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,06 July , 2020
AGRA NEWS. 6 JULY 2020 : अनलॉक 2.0 की गाइडलाइन्स के मुताबिक, 6 जुलाई यानि आज से देशभर के स्मारक और ऐतिहासिक स्थल खोले जाने हैं लेकिन आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने ताजमहल और बाकी स्मारक को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। यह अभी अभी नहीं खोले जाएंगे। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह फैसला पुरातत्व विभाग के साथ हुई बैठक में लिया। जिलाधिकारी के दफ्तर की ओर से जानकारी दी गई कि आगरा में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल, आगरा किला, अकबर टॉम्ब सिकंदरा इत्यादि समस्त संरक्षित स्मारकों को “बफर जोन” मानते हुए अग्रिम आदेशों तक अभी फिलहाल ना खोले जाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी के दफ्तर के ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी ट्वीट की गई। रविवार को आगरा जिले में कोरोना वायरस से 15 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गई है। वहीं, इस अवधि में 13 लोग संक्रमणमुक्त हुए। इसके साथ ही जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,053 हो गई। कोविड-19 से जिले में 90 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिलाधिकारी पीएन सिंह के मुताबिक जिले में इस समय 139 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में रविवार (24 घंटों के दौरान) कोविड-19 के 12 और मरीजों की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 1,155 नये मामले सामने आये हैं। सूचना एवं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की मौत हो गयी। राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या 785 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,155 नये मामले सामने आये हैं। अब तक कुल 18,761 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 8,161 है।
वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क
Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आय Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बच्चों और अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि छुट्ट Read More...
भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 35वीं पु
Read More...
पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को अपने हक की बिजली सप्लाई देने की मांग
लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने की एसई से मुलाकात
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :&nb
Read More...
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM : : लघु उद्योग भारती फरीदाबाद द्वारा स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लाजा होटल मे Read More...
Media Department Organizes Workshop on ‘Generative AI in Graphic Design and Branding’
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM : The Department of Communicatio
Read More...
हरियाणा की जनता इस तानाशाही व धोखेबाज सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी: जितेन्द्र बघेल
महंगाई और पैट्रोल-डीजल वृद्धि से टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 2
Read More...