- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,06 July , 2017
New Delhi News, 06 July 2017 ; इस साल टीवी, फ्रिज, एसी और वॉशिंगमशीन के दाम दो बार बढ़ सकते हैं। इन उत्पादों की इनपुट लागत के बढ़ने और नए टैक्स सिस्टम के कारण यह दोहरी मार ग्राहकों पर पड़ सकती है।
वीडियोकॉन, पैनासोनिक, एलजी और व्हर्लपूल वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के तहत लगने वाले अतिरिक्त कर का बोझ कम करने के लिए तत्काल मूल्य वृद्धि पर विचार कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों में मटीरियल की बढ़ती कीमतों का भार त्योहारी सीजन के दौरान इन वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के रुप में सामने आ सकता है।
फरवरी से स्टील, तांबे और प्लास्टिक की कीमतें बढ़ रही हैं। एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए कम्प्रेसर जैसे कंपोनेंट की कीमत 4 फीसद और टीवी पैनल की कीमतें 3 फीसद तक बढ़ गई हैं।
मार्जिन के दबाव को देखते हुए कंपनियों ने त्योहारी सीजन तक मूल्य वृद्धि रोक दी थी। सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव भूटानी ने बताया कि टीवी पैनल की बढ़ती लागत के कारण इन उत्पादों के दाम बढ़ाने होंगे।
हमने अभी तक जीएसटी के तहत कीमतों में वृद्धि का फैसला नहीं किया है। हम स्टील, तांबा और प्लास्टिक के उच्च मूल्यों के असर का आकलन कर रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यह वृद्धि बढ़ जाएगी।
निर्माता जीएसटी के अतिरिक्त कर का भार ग्राहकों पर डालने पर विचार कर रहे हैं, वहीं कई निर्माता दो गुना वृद्धि करने पर विचार कर रहे हैं। वीडियोकॉन फिलहाल 2.5 प्रतिशत कीमत में वृद्धि की योजना बना रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह अधिक हो सकती है।
देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई : दीपेन्द्र हुड्डा
मुख्यमंत्री जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये, वही झूठे वादे बिहार म Read More...
FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM '; संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी रविवार को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं संयुक्त रक्षा सेवा (सीड Read More...
समयपुर कॉलोनी के बैर वाला चौक के पास कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर एचएसएनसीबी ने दोनों को दबोचा
FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM : हरियाणा स्टेट Read More...
FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM : The National Power Training Institute (NPTI), in collaboration with the Department of Telecommunications (DoT), organised a one-day nat Read More...
FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ; फरीदाबाद की हवा में सुधार के प्रयासों को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद ने देश में 14वीं रैं Read More...
जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक हुए संपन्न
FARIDABBAD NEWS 12 SEP 2026 ; GAUTAM : जिला टैक्स बार एसोसिएशन
Read More...
FARIDABAD NEWS 12 SEP 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के पूर्व श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तराखंड के बद्रीनाथ स्थित पंजाब Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...