UTTAR PRADESH

HindustanVision Friday,03 September , 2021)
बीजेपी शासन में न फरीदाबाद बेहतर है और न उत्तर प्रदेश : नीरज शर्मा

GORAKHPUR NEWS,03 SEP 2021 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के हालात भी फरीदाबाद की हमारी एनआईटी विधानसभा से कोई ज्यादा बेहतर नहीं है, यह कहना था विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा यहां तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे । मंदिर मार्ग में जलभराव के कारण उन्होंने एनआईटी की तुलना गोरखपुर से कर डाली।

श्री शर्मा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है तरकुलहा देवी का यह मंदिर। यह सिद्ध पीठ है लेकिन इसके बावजूद यहां जल निकासी की व्यवस्था एकदम ढचार है, घुटनों तक पानी है। इसके कारण न सिर्फ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि यहां अपनी दुकानें लगाई बैठे सैकड़ों दुकानदार भी असुविधा में हैं। कोरोना के कारण वैसे भी उनका काम धंधा अच्छा नहीं चल रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि मंदिरों में जाने से पहले हिंदू स्नान करते हैं स्वयं को शुद्ध करते हैं लेकिन इस गंदे पानी से निकलकर मां तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जाना अपने आप में पाप से कम नहीं है श्री शर्मा ने चुटकी ली की बीजेपी न तो यूपी में कोई विकास कर पा रही है और न ही मेरे विधानसभा क्षेत्र एनआईटी में बार-बार सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार की ओर आकर्षित करने के बावजूद, बार-बार सरकार का ध्यान नगर निगम की खामियों की ओर दिलाने के बाद भी एनआईटी 86 के निवासियों के लिए कोई बहुत अच्छी सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। मन में बहुत पीड़ा थी कि मेरी विधानसभा में 60 फुट रोड पर लगातार ऐसे ही पानी भरता है, लेकिन यूपी पहुंचकर समझ आया कि यही भाजपा शासन के विकास की परिभाषा है। गोरखपुर और एनआईटी में कोई खास फर्क नहीं है। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हिंदू भावनाओं को समझते हुए इस मंदिर के विकास की अपील की है, उन्होंने कहा कि इस मंदिर से जल निकासी की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। 

 

बीजेपी शासन में न फरीदाबाद बेहतर है और न उत्तर प्रदेश : नीरज शर्मा

More News

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण अमृता हॉस्पिटल के मातामृतानंदमयी ऑडिटोरियम में आयो Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुंदरलाल चौक  व  तिलक कथूरिया  की निगर Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल रही गति, समस्याओं के समाधान पर और काम की जरूरत : अ Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्ति जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया Read More...


Welcome