DELHI

HindustanVision Friday,01 June , 2018)
सड़कों पर उतरे किसान, आज से दस जून तक शहरों में रखेंगे दूध व सब्जी की सप्लाई बंद

New Delhi News, 01 June  2018  ; ​ देशभर के किसान अपनी मांगों को लेकर 1 से 10 जून तक शहरों में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद रखेंगे। इस देशव्यापी आंदोलन में 172 किसान जत्थेबंदियां हिस्सा ले रही हैं। आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) लीड करेगी। किसान संगठनों की ओर से सप्लाई बंद करने की कॉल का असर वीरवार को खन्ना की सब्जी मंडी में देखा गया। लोग जरूरत की सब्जियों को बल्क में खरीदते दिखे।

आज से शहरी लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 10 जून तक शहरों में दूध व सब्जी की सप्लाई बंद करने की घोषणा की है। सब्जी मंडियां चाहे खुली रहेगीं, परन्तु सब्जी मंडी का कारोबार जरूर प्रभावित होगा। किसान संगठनों का कहना है कि इस दौरान किसान भी शहरों से कोई चीज नहीं खरीदेंगे। हालांकि यह राहत जरूर है कि अगर शहरी लोग गांव में दूध, सब्जी खरीदने आते हैं तो उन्हें यह उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कर्जमाफी और सभी फसलों की खरीद यकीनी बनाने व लागत पर 50 फीसद लाभ आदि की मांगों को लेकर किसानों ने दूध, सब्जी की सप्लाई बंद करने का फैसला किया है। संगठन गांव-गांव में मुनादी कर किसानों को लामबंद करने में जुटे हैं। 

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल समेत पंजाब के तमाम किसान संगठन इस मुद्दे को लेकर एक मंच हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सबसे बड़ी मांग उन्हें 18 हजार रुपए महीना आय सुनिश्चित करवाना है। आंकड़े बताते हैं किसानों पर चढ़ा हुआ कर्ज, कर्ज नहीं है बल्कि यह सरकार द्वारा उन्हें उनकी फसलों की पूरी कीमत न देने के कारण चढ़ा है। उधर, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी किसानों में गुस्सा है। इन दिनों जब धान की रोपाई शुरू होनी है, डीजल के दाम आए दिन बढ़ाकर किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में जब पंजाब मंडी के डी.एम.ओ. वरिंदर खेड़ा से बात की तो उन्होंने कहा कि शहर की सभी मंडियां खुली रहेंगी। जो भी व्यापारी मंडी में आएगा उसका माल खरीदा जाएगा। किसानों की ओर से की जा रही हड़ताल का कारोबार पर कुछ प्रभाव तो पड़ेगा लेकिन मंडियों में कारोबार जारी रहेगा।

सड़कों पर उतरे किसान, आज से दस जून तक शहरों में रखेंगे दूध व सब्जी की सप्लाई बंद

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome