- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,09 May , 2018)
New Delhi News, 09 May 2018; बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए पेरोल मिल गया है। लालू यादव नौ से 14 मई तक पेरोल पर आज शाम 5.55 बजे इंडिगो की फ्लाइट से पटना रवाना होंगे। बेटे की शादी के लिए उन्होंने पेरोल की मांग की थी। लालू ने रिम्स की नर्सों से वादा किया है कि शादी से लौटकर आएंगे तो लड्डू और खाजा खिलाएंगे।
पटना में लालू के बेटे की शादी 12 मई को निर्धारित है। इस बाबत जेल अधीक्षक ने जेल महानिरीक्षक से नौ से 14 मई तक के पेरोल की सशर्त अनुशंसा की थी। वहीं, मंगलवार की देर रात मेडिकल बोर्ड ने भी यात्रा के लिए लालू को फिट बताया।
मेडिकल बोर्ड में छह डॉक्टरों की टीम ने देर रात तक लालू की स्वास्थ्य रिपोर्ट की समीक्षा की। बोर्ड ने लालू की सेहत में सुधार पाया, इसके बाद लालू को पेरोल पर छोड़ने का रास्ता साफ हो गया। अब लालू को पटना ले जाने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था आदि की समीक्षा हो रही है, ताकि कड़ी सुरक्षा घेरे में लालू को पटना ले जाया जा सके।
लालू ने बेटे की शादी के लिए एक महीने का पेरोल मांगा था। उनके इस आवेदन पर बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल होटवार के अधीक्षक ने विचार के बाद नौ से 14 मई तक पेरोल की अनुशंसा जेल महानिरीक्षक से की। लालू के पेरोल की फाइल पर मंगलवार को दिनभर माथापच्ची चलती रही। रांची पुलिस-प्रशासन से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी, ताकि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच लालू को पटना भेजा जा सके।
गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं। कई बीमारियों से ग्रसित होने के कारण वह अभी रिम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत में पहले से अधिक सुधार है। इसके बाद ही उन्हें पेरोल पर जाने की अनुमति दी गई है।
लालू का इंफेक्शन बढ़ा
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू प्रसाद का इंफेक्शन का स्तर बढ़ गया है। मंगलवार को उनका डब्ल्यूबीसी (व्हाइट ब्लड सेल) 11600 रहा। यह 7000 से 11000 तक सामान्य माना जाता है। इससे अधिक डब्ल्यूबीसी इंफेक्शन का संकेत है।
मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्रभारी निदेशक डॉ. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि लालू की हालत स्थिर बनी हुई है। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं। उधर, लालू का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। शुगर लेबल में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इलाज के क्रम में इंसुलिन की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं। इसका फायदा मिल रहा है।उन्होंने कहा कि देश की सबसे अच्छे चिकित्सकों (एम्स) की टीम ने कहा है कि लालू की किडनी स्टेज थ्री में है। किडनी फेलियर के पांच स्टेज होते हैं। स्टेज थ्री अर्थात उनकी दोनों किडनी 50 फीसद ही काम कर रही है। स्टेज बढ़ने से स्थिति गंभीर हो सकती है। उनका शुगर कंट्रोल में रखना जरूरी है। उन्हें खान-पान को ले चौकसी बरतने की सलाह दी गई है।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...