- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,09 May , 2018)
New Delhi News, 09 May 2018 ; योग गुरु बाबा रामदेव ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहे जिन्ना के फोटो विवाद पर मंगलवार को कहा, मुस्लिम मान्यता के मुताबिक तस्वीरों और मूर्तियों की कोई अहमियत नहीं होती, तो ऐसे में पाकिस्तान के फाउंडर मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरों को हटाने की चिंता नहीं करनी चाहिए.
रामदेव बाबा ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीरों को हटाने को लेकर उठे विवाद पर पत्रकारों को जवाब देते हुए कहा "जिन्ना का भूत आजकल बहुत लाइमलाइट में है. मुस्लिमों को उनके तस्वीरों की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योकि उनके घरों में तस्वीरों और मूर्तियों को मुस्लिम मान्यता के खिलाफ माना जाता है."
नालंदा में एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे रामदेव ने कहा "जो भी देश की अखंडता और एकता में विश्वास रखता है उनके लिए कभी भी जिन्ना एक आदर्श नही हो सकता."
गौरतलब है पिछले दिनों एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को हटाने के लिए सांसद सतीश गौतम ने कुलपति को पत्र लिखा था और जिन्ना की तस्वीर एएमयू परिसर में लगने का कारण पूछा था. सांसद के इस पत्र के बाद से यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर हटाने पर बहस छिड़ी हुई है.सांसद की चिट्टी के बाद से एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर बवाल बढ़ गया. एक तरफ जहां विश्वविद्यालय से जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग करते हुए हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि जिन्ना का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
योग कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने योग को धार्मिक आस्था से अलग बताते हुए कहा, "योग की अहमियत हिन्दु से जुड़ी या मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है. जिन्हें गायत्री मंत्र से परेशानी हो वो अल्लाह का नाम लेकर भी योग साधना कर सकते हैं." रामदेव ने योग शिक्षा को स्कूल कोर्स में भी रखने की बात कही.
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...