DELHI

HindustanVision Wednesday,09 May , 2018)
भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कमल वालिया के भाई की गोली मारकर हत्या

New Delhi News, 09 May  2018 ;  उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला बुधवार को एक बार फिर से सुलग उठा। महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिले भर में भारी पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है।आरोप है कि भीम आर्मी से जुड़े सचिन वालिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शहर में तनाव फैल गया और भीम आर्मी के लोगों ने हंगामा कर दिया। उधर, गुस्साए लोगों ने हॉस्पिटल में पुलिस से शव छीन लिया। वहीं सूचना मिलते ही आलाधिकारी के हाथ पांव फूल गए और आनन -फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और किसी तरह लोगों को शांत कराने की कोशिश की। 

बता दें कि बुधवार को शहर में महाराणा प्रताप जयन्ती का प्रोग्राम चल रहा था। कि उसी बीच शहर के किसी दूसरे इलाके में भीम आर्मी के कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि अभी जांच की जा रही है कि युवक को गोली कहां और कैसे लगी। इस घटना से शहर में माहौल बिगड़ गया और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा कर दिया। खास बात यह है कि पिछले साल आज ही के दिन सहारनपुर में जातीय हिंसा भड़की थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं परिजनों ने पुलिस अफसरों पर हत्या का आरोप लगाया। शहर में तनाव के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। हॉस्पिटल में हंगामे के बीच जिलाधकारी पी.के. पाण्डेय और एसएसपी बबलू कुमार पहुंचे। बमुश्किल अफसरों ने परिजनों से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जिले भर में सतर्कता बढ़ाई।

भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कमल वालिया के भाई की गोली मारकर हत्या

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome