DELHI

HindustanVision Wednesday,09 May , 2018)
कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पकड़े लश्कर के 6 आतंकी

New Delhi News, 09 May  2018  ; ​ जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ 6 ओवर ग्राउंड लेवल के सहयोगी और बड़ी मात्रा हथियार भी बरामद हुए हैं। बता दें कि 6 मई को शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर सद्दाम पद्दार समेत 5 आतंकियों को मार गिराया था।

लश्कर-ए-तैयबा के हैं आतंकी
- उत्तर कश्मीर के डीआईजी के मुताबिक, पकड़े गए सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं। इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार, उपकरण और खाना बनाने का सामान मिला है।

आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं सुरक्षाबल
- 53 सीआरपीएफ बटालियन, 46 राष्ट्रीय राइफल्स और 52 राष्ट्रीय राइफल्स बारामुला में आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।
- बुधवार को लश्कर आतंकी एजाज गुजरी, सोपोर के नदीम, ओल्ड टाउन बारामुला के बिलाल व अमरगढ़ सोपोर के नासिर मोची को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया।

शोपियां में आतंकियों को मार गिराया था

- इससे पहले 6 मई को जम्मू-कश्मीर के शोपियां के बाडीगाम, जैनापोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया था। 
- मारे गए आतंकियों में मोहम्मद रफी भट भी था। जो कश्मीर यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग में टेम्पररी असिस्टेंट प्रोफेसर था। वह शुक्रवार से गायब था। भट गांदेरबल जिले के रहने वाला था।

- इस मुठभेड़ के बाद से ही पूरे इलाके में विरोध प्रदर्शन हुए। सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की गई। हिंसा में अब तक 6 पत्थरबाजों की मौत हो गई, वहीं 30 से ज्यादा घायल हुए।

5 मई को 3 आतंकी किए थे ढेर
- शनिवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था।

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पकड़े लश्कर के 6 आतंकी

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome