DELHI

HindustanVision Wednesday,09 May , 2018)
कर्नाटक चुनाव: PM मोदी ने रैली में सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी

New Delhi News, 09 May  2018 ; ​ कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है, इस वजह से कल(10 मई) चुनाव प्रचार थम जाएगा।
चुनाव प्रचार थमने से पहले पीएम मोदी ने कोलार में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां बुराई आती है और जहां बीजेपी होती है वहां अच्छाई आती है। कांग्रेस के नामदार सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग गरीबी देखने के लिए गरीबों के घर जाते हैं, उन्हें नहीं पता कि घर में शौचालय न होने पर कैसी परेशानी होती है। शौचालय को लेकर विपक्ष हम पर निशाना साधता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम बनने संबंधी बयान पर चुटकी ली।

पीएम ने सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी
पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांव के दबंग की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जिस तरह गांव में सभी लोग पानी भरने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और एक दबंग आकर कहता है कि मैं पहले पानी भरूंगा, ठीक उसी तरह राहुल पीएम बनने के मामले में व्यवहार कर रहे हैं। वह बीच में बाल्टी रखकर खड़े हो गए हैं।

पीएम ने राहुल गांधी को अहंकारी बताते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र और नियमों को नहीं मानते वही अपनी बाल्टी को सबसे आगे रखते हैं। उन्होंने कहा, कल कर्नाटक में कुछ ऐसा ही हुआ। अचानक एक शख्स आ गया और उसने घोषित किया बाकी गठबंधन का जो होगा, सो होगा। सीनियर नेता पड़े हैं, तो पड़े रहेंगे लेकिन उसने अपनी बाल्टी रख दी कि मैं प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।

पीएम ने कहा कि राहुल का अहंकार सातवें आसमान पर है और एक अहंकारी का खुद के नाम को पीएम पद के लिए घोषित करना कांग्रेस की लोकशाही की पोल खोलता है। पीएम ने कांग्रेस की 6 बीमारियों को गिनाते हुए कहा कि 6C कर्नाटक के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। यह 6सी इस तरह हैं- कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता (कम्यूनलिज्म), जातिवाद (कास्टिज्म ), अपराध (क्राइम), भ्रष्टाचार (करप्शन), ठेकेदारी (कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम)

कर्नाटक चुनाव: PM मोदी ने रैली में सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी

More News

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण अमृता हॉस्पिटल के मातामृतानंदमयी ऑडिटोरियम में आयो Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुंदरलाल चौक  व  तिलक कथूरिया  की निगर Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल रही गति, समस्याओं के समाधान पर और काम की जरूरत : अ Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्ति जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया Read More...

10/2/2026 4:44:19 PM
कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87 में 25 युवाओं ने मिलकर गली की सफाई का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM :  गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87, फरीदाबाद में वि Read More...

10/2/2026 4:40:21 PM
गांधी जयंती पर मानव सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

रोटरी क्लब अरावली, सेक्टर 7-10 शक्ति मार्केट एश Read More...


Welcome