- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,05 May , 2018)
Bihar News, 05 May 2018 ; बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा राज्य में होने वाली 1717 पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) बहाली के लिए विगत 11 मार्च व 15 अप्रैल को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा में आयोग ने 29,359 पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया है। अब प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। बता दें कि दरोगा बहाली में सरकार ने महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत पद पहले से आरक्षित कर रखा है।
आयोग द्वारा घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में सामान्य वर्ग से 12,240 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। जिसमें 5600 महिलाएं हैं। जबकि अनुसूचित जाति वर्ग से 4100 पुरुष व महिलाएं उत्तीर्ण हुई हैं। जिसमें केवल महिलाओं की संख्या 1900 है।
इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग में 120 महिला व पुरुष, पिछड़ा वर्ग से 2280 पुरुष व महिलाएं तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 3860 पुरुष व महिलाओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस बार पहली दफा दरोगा बहाली में एक प्रतिशत पद राज्य के श्रेष्ठ खिलाडिय़ों के लिए आरक्षित रखा गया है। जिसके लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने की अनिवार्यता नहीं है।बता दें कि राज्य में होने वाली दरोगा बहाली के लिए लिखित परीक्षा में राज्य भर से कुल चार लाख, 28 हजार, 200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें तीन लाख, 59 हजार, 932 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था। इनमें 10,044 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...