NCR

HindustanVision Monday,09 September , 2019
एक दिन हर चुनौती को चुनौती देगा बहुजन समाज : लक्ष्य

NEW DELHI NEWS. 9 SEP 2019 :  लक्ष्य की  लखनऊ टीम ने लक्ष्य कमांडर अनीता प्रसाद के नेतृत्व में एक दिवसीय  कैडर कैम्प का आयोजन लखनऊ के मोहन लाल गंज तहसील में स्थित गांव अमजादपुर नगराम में  किया।  जिसमे गांव वासियो ने विशेषतौर से महिलाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया|हर चुनौती को चुनौती देता बहुजन समाज | बहुजन समाज के लोगो का जीवन चुनौतिओं  से भरा रहा है और हर कदम पर उनको इन चुनौतियों से एक दो होना पड़ता है |  ये ऐसी चुनौतियां है जिससे मुकबला करना बहुत ही मुश्किल है ये वो चुनौतियां है जो मनुष्य को पीछे की और ही धकेलती है जैसे सामाजिक ऊंचनीच,  भेदभाव, सामाजिक कुरीतियां, आर्थिक  दरद्रिता इत्यादि यानिकी प्रत्येक क्षेत्र में कमजोरी ही कमजोरी और ऐसी स्थित से मुकाबला करते हुए आज बहुजन समाज अपना एक मुकाम पाने के लिए बेताब है वो हर चुनौती को चुनौती देने के लिए तत्पर है | यह बात  लक्ष्य कमांडरों ने अपने सम्बोधन में कही | उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने इन चुनौतियों का समय समय पर डटकर मुकाबला किया और समाज को नए रास्ते दिखाए ताकि वो भी इन चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर सके | उन्होंने इस क्षेत्र बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर व् मान्यवर कांशी राम के कार्यो की विस्तार से चर्चा की | उन्होंने कहा कि आज बहुजन समाज के लोग किसी भी चुनौती को चुनौती देने में सक्षम है और इसका सारा का सारा श्रेय हमारे महापुरुषों को जाता है | लक्ष्य कमांडरों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुजन समाज आज जीवन के हर क्षेत्र में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने लगा है और यह उनकी एकजुटता  का ही परिणाम है अर्थात आज हम दलित से बहुजन हो रहे है | उन्होंने कहा कि देख लीजिये आज बहुजन समाज की महिलाये घुघंट से निकल कर हर क्षेत्र में चुनौती को चुनौती देने लगी है जोकि बहुजन समाज के लिए अच्छे संकेत है |इस कार्यक्रम में लक्ष्य कमांडर विजयलक्ष्मी गौतम, चेतना राव, रागिनी चौधरी, रेखा आर्या, मुन्नी बौद्ध, अनीता गौतम, अनीता प्रसाद, सरिता भारती, सुमिता संखवार, लक्ष्मी गौतम, मधु सिंह, नीलम चौधरी, लवली, लक्ष्मी, अखिलेश गौतम, विनय  प्रेम, अशोक कुमार, एम.एल .आर्या,  ई. मुन्नी लाल, प्रभुनाथ राम, मोती लाल प्रधान, किशन लाल, सरपंच श्रीमती व अन्य जागरूक लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने लक्ष्य संगठन द्वारा किये जा रहे सामाजिक जागरूकता के कार्यो की काफी सराहना कर लक्ष्य से जल्द से जल्द जुड़ने की इच्छा जताई।

एक दिन हर चुनौती को चुनौती देगा बहुजन समाज : लक्ष्य

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome