- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,09 September , 2019
FARIDABAD NEWS. 9 SEP 2019 : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में आज कानूनी शिक्षा प्रकोष्ठ ने जूनियर रेड क्रॉस और सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सौजन्य से प्राचार्या श्रीमती नीलम कौशिक की अध्यक्षता में अंग्रेजी प्रवक्ता, कानूनी शिक्षा प्रकोष्ठ, सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड तथा जूनियर रेड क्राॅस प्रभारी रविन्दर कुमार मनचन्दा द्वारा स्वच्छता पखवाड़े में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता बारे जागरूक किया गया । जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रत्येक माह कानूनी शिक्षा से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाती हैं। नुक्कड़ नाटक की जानकारी देते हुए रविन्दर कुमार मनचन्दा ने बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत मायने रखती है क्योंकि ऐसा करने से बीमारियां दूर रहती हैं और हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह कहते भी हैं कि स्वच्छता ईश्वर का दूसरा रूप है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत अभियान की सफलता सुनिश्चित करना सभी का परम दायित्व है, विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहा युवा वर्ग इस अभियान को सशक्त तरीके से अंजाम देकर स्मार्ट सिटी की अवधारणा को बहुत जल्द साकार कर सकता है। ब्रिगेड अधिकारी रविन्दर कुमार मनचन्दा ने कहा कि शहरों और महानगरों में बढ़ते कचरे और प्रदूषण के कारण आम व्यक्ति तरह तरह की जानलेवा बीमारियों जैसे कैंसर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक, श्वास संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे है, कूढ़ा करकट जलाने से भी विषैली गेसें उत्सर्जित होती है इसलिए बच्चों ने वेस्ट और सूखा कचरा ना जलाने की अपील करते हुए एक नुक्कड़ नाटक द्वारा प्रदूषण के भयावह परिणामों को दर्शाया, बच्चों ने बताया कि किस तरह से लगातार प्रदूषित व विषैली वायु के सम्पर्क में रहने से स्वास्थ्य पर कितना घातक प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाती है। बच्चों ने सभी से आगाह किया कि हम सब गीला कचरा कम्पोस्ट खाद बनाने में खपाएं, इस से कचरे से सड़ने व प्रदूषित वायु से निजात मिलेगी। नुक्कड़ नाटक कर रहे विशाल कुमार, गौरव, स्वाति कश्यप, सपना कुमारी, अनीशा, दिव्या, नंदिनी, अंजलि, पूर्णिमा और मोनिका ने बताया गया कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा और कूड़ा करकट व विशेष तौर से सूखे पत्तों को जलाने से बाज आना होगा। इस अवसर पर आज जूनियर रेड क्रॉस के बच्चों ने स्कूल के बगीचे और क्यारियों में साफ सफाई की। मनचन्दा ने कहा कि पत्तों को जमीन के अंदर खड्डे में दबाने से और साफ सफाई व कपड़ों के धोने के बाद वाले पानी को डालने से कम्पोस्ट खाद बना कर सूखे पत्तों का उचित प्रबंधन आसानी से किया जा सकता है, उन्होंने जोर देकर कहा की साफ सफाई को हमें अपनी आदत बाना होगा। प्राचार्या नीलम कौशिक और अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्दर कुमार मनचन्दा ने नुक्कड़ नाटक द्वारा स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर अभिनय द्वारा संदेश देने वाले बच्चों की हौसलाअफजाई की।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...