HARYANA

HindustanVision Thursday,05 September , 2019
शिक्षक देश का निर्माता : शर्मा

पहला कदम फाउंडेशन ने शिक्षकों को किया सम्मानित

JIND  NEWS. 5 SEP 2019 :  SURESH GAUTAM :  पहला कदम फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहला कदम फाउंडेशन द्वारा 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सेवानिवृत्त कमांडेंट रमाकांत शर्मा तथा विशेष अतिथि के तौर पर सुभाष ढिगाना मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र शास्त्री ने की। इस अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में शिक्षकों ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यातिथि रमाकांत शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक देश का निर्माता है। मुझे आज अपना बचपन याद आ रहा है कि उन अध्यापकों की बदौलत मैं आज इतने बड़े पद को हासिल कर सका हूं। अब सेवानिवृत्ति के बाद बच्चों के लिए कुछ न कुछ करने का मन है ताकि अपने गुरुजनों के कर्ज को अदा कर सकूं। रमेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि पहला कदम फाउंडेशन का शिक्षकों को सम्मानित करना सरहनीय कदम है। यह संस्था शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। इस तरह के आयोजन से अध्यापकों को प्रोत्साहन मिलता है। सुभाष ढिगाना ने कहा कि शिक्षक चाहे तो कुछ भी कर सकता है। शिक्षक कुम्भकार की तरह होता है। जिस तरह से कुम्भकमार कच्ची मिट्टी का आकार देकर एक कीमती वस्तु तैयार करता है ठीक उसी प्रकार शिक्षक भी बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर एक योग्य नागरिक तैयार करने का काम करता है। पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीयाध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने कहा कि उनकी संस्था समाज में अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है ताकि अच्छे लोगों को एक प्लेटफार्म देकर उन्हें आगे बढ़ा सके। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान कर संस्था खुद को गौरवांवित महसूस कर रही है। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेश दूहन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन व कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फाउंडेशन ने समाज में अच्छा कार्य करने वाले 50 अध्यापकों को सम्मानित किया। 

शिक्षक देश का निर्माता : शर्मा

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome